लाइव न्यूज़ :

दंपति को गायत्री मंत्र का जाप करने की सलाह देकर विवादों में घिरे उप्र पुलिस के इंस्पेक्टर

By भाषा | Updated: April 1, 2021 19:27 IST

Open in App

मेरठ, एक अप्रैल पति पत्नी के बीच के विवाद को सुलझाने के लिए मेरठ के औचंदी थाने के इंस्पेक्टर प्रेमचंद शर्मा ने कथित रूप से दंपति को गायत्री मंत्र का 108 बार जाप करने और सनातन हिन्दू धर्म के संस्कारों के अनुरूप जीवन जीने की सलाह दी ।

हालांकि अपनी इस सलाह को लेकर विवाद पैदा होने के बाद इंस्पेक्टर ऐसी कोई कार्रवाई किए जाने से इंकार कर रहे हैं।

यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

दंपति के वकील के अनुसार पति पत्नी ने थाना प्रभारी की शिकायत आला अफसरों से करने के साथ ही आईजी से इस मामले की जांच कराने की मांग की है। हालांकि अब प्रेमचंद शर्मा इस बात से इंकार कर रहे हैं कि इस संबंध में उन्होंने कोई सुलहनामा लिखवाया था।

पीड़ित के वकील रामकुमार शर्मा ने आरोप लगाया कि मेरठ पुलिस कानून के साथ मजाक कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर इस तरह पुलिसिंग की जाएगी तो फिर आईपीसी, सीआरपीसी और पुलिस मैनुअल का कोई मतलब नहीं रह जाता।

उल्लेखनीय है कि थाने में आने वाले फरियादियों के माथे पर तिलक लगाकर और गंगाजल छिड़ककर चर्चाओं में आए थाना नौचंदी के थानाध्यक्ष प्रेमचंद शर्मा पर इस पारिवारिक विवाद में कराए गए अजीबोगरीब समझौते को लेकर उंगली उठ रही हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शास्त्रीनगर निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति ने दो माह पूर्व गाजियाबाद की तलाकशुदा महिला से मंदिर में फेरे लिए थे। महिला अपने 19 वर्षीय बेटे संग वृद्ध के साथ एक गृहिणी के रूप में रह रही है।

वृद्ध का आरोप है कि मां-बेटा उसकी पिटाई करते हैं और संपत्ति हड़पना चाहते हैं। वह शिकायत लेकर नौचंदी थाने पर पहुंचा।

वृद्ध के अनुसार, इंस्पेक्टर ने कार्रवाई की बजाय दोनों पक्षों से एक समझौतानामा लिखवा लिया।

वकील रामकुमार शर्मा के अनुसार, समझौते में कहा गया है कि फाल्गुन शुक्ल पक्ष शक संवत...विक्रम सम्वत 2066 को हम तीनों लोगों के बीच एक सहमति बनी है। अब हम तीनों देवमाता गायत्री देवी की शरण में जाएंगे। मां गायत्री की एक माला (108 मनके) का जाप नियमित रूप से करेंगे। सामान्य परिस्थतियों में ब्रह्ममुहूर्त में उठकर पूर्ण श्रद्धा और सनातन हिन्दू धर्म के संस्कारों के अनुरूप आज से और अभी से अपना जीवन आगे बढ़ाएंगे।

पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत आज स्थानीय पुलिस के आला अफसरों से भी की है।

पीड़ित पक्ष ने इस मामले में आईजी से कार्रवाई की मांग की है।

हालांकि इंस्पेक्टर प्रेमचंद शर्मा ने इस आरोप से इंकार किया है कि समझौतानामा उनके द्वारा लिखवाया गया है। इंस्पेक्टर प्रेमचंद शर्मा के अनुसार, वृद्ध की तहरीर पर महिला व उसके बेटे के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज कर लिया था। लेकिन कुछ घंटे बाद दोनों पक्ष समझौतानामा लेकर आ गए। उसमें उन्होंने क्या लिखा, इससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है।

मीडिया रिपोर्टो के अनुसार, इंस्पेक्टर प्रेमचंद शर्मा पिछले दिनों उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने होली के दिन शराब वितरित करने पर प्रतिबंध लगाने की बात कहते हुए थाने में पुलिस कर्मियों को गंगाजल की बोतल और चंदन का टीका लगाने के लिए पेस्ट बांटा। बाद में उन्होंने इसे थाने की दिनचर्या में शामिल कर लिया ।

सूत्रों के अनुसार, अब वह शिकायत करने वाले

फरियादियों को गंगाजल पिलाते और फिर चंदन का तिलक

लगाते। इंस्पेक्टर का कहना है कि इससे काफी बदलाव देखने को मिल रहा है।

प्रेमचंद शर्मा का कहना है कि गंगाजल का छिड़काव और चंदन का पेस्ट लगाने से थाने में आने वाले लोगों पर शांत प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि होली उपरान्त इस प्रकार की कार्रवाई अब बंद कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?