लाइव न्यूज़ :

बीएसएफ जम्मू के महानिरीक्षक ने 57वें स्थापना दिवस पर जवानों को प्रेरित किया

By भाषा | Updated: December 1, 2021 19:16 IST

Open in App

जम्मू, एक दिसंबर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने बुधवार को जम्मू में 57वां स्थापना दिवस मनाया।

बीएसएफ के जम्मू फ्रंटियर के महानिरीक्षक डी के बूरा ने जवानों को नयी ऊंचाइयों को प्राप्त करने और अमन-चैन बिगाड़ने के दुश्मन के प्रयासों को विफल करने के लिए प्रेरित किया। महानिरीक्षक ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले बीएसएफ के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी उपमहानिरीक्षक एसपीएस सब्धु ने कहा कि बीएसएफ के जम्मू सीमांत के अधिकारियों और जवानों ने पलौरा में और जम्मू की अंतरराष्ट्रीय सीमा तथा राजौरी और पुंछ क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा पर तैनात सभी बटालियनों में स्थापना दिवस मनाया।

इस अवसर पर महानिरीक्षक ने बड़ी संख्या में मौजूद बीएसएफ के जवानों का स्वागत किया और उनसे बातचीत की। बीएसएफ कर्मियों और जम्मू बीएसएफ स्कूल के छात्रों द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos