लाइव न्यूज़ :

बीएसएफ जम्मू फ्रंटियर के महानिरीक्षक एन एस जामवाल अतिरिक्त महानिदेशक बनाये गये

By भाषा | Updated: September 29, 2021 17:48 IST

Open in App

जम्मू, 29 सितंबर सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक (जम्मू फ्रंटियर) एन एस जामवाल को पदोन्नत कर अतिरिक्त महानिदेशक बनाया गया है और उनकी तैनाती पश्चिमी कमान, चंडीगढ़ में की गयी है।

बल के प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी। उनके अनुसार जम्मू के निवासी जामवाल का 37 सालों का शानदार करियर है और विभिन्न क्षेत्रों में उन्हें महारत हासिल हैं । उन्हें मंगलवार को यह पदोन्नति आदेश मिला।

प्रवक्ता के अनुसार, जामवाल 1984 में सहायक कमांडेंट (सीधे प्रवेश) के तहत बीएसएफ में शामिल हुए थे और उन्होंने मेघालय, मणिपुर, मिजोरम एवं कछार तथा जम्मू कश्मीर एवं उत्तरी बंगाल जैसी पूर्वी एवं पश्चिमी सीमाओं पर और बीएसएफ अकादमी टेकनपुर में अपनी सेवाएं दीं।

प्रवक्ता के मुताबिक, जामवाल 1995 - 98 के दौरान प्रतिनियुक्त पर एनएसजी में थे और वह रक्षा अध्ययन एवं विश्लेषण संस्थान (आईडीएसए) में शोध फेलो भी रहे। उन्हें राष्ट्रपति के पुलिस पदक सहित विभिन्न अलंकरणों से सम्मानित किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग