लाइव न्यूज़ :

नायब तहसीलदार की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर डालने के मामले में पुलिस निरीक्षक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 15, 2021 22:15 IST

Open in App

सीहोर (मप्र), 15 मार्च मध्य प्रदेश के सीहोर में एक महिला नायब तहसीलदार की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर डालकर उन्हें परेशान करने के आरोप में एक पुलिस निरीक्षक (टीआई) को रविवार रात को गिरफ्तार किया गया। अदालत ने आरोपी को सोमवार को 50 हजार रूपये की जमानत राशि पर छोड़ा दिया।

जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव ने बताया कि सीहोर जिले में पदस्थ महिला नायब तहसीलदार की शिकायत पर प्रदेश के दतिया जिले में पदस्थ पुलिस निरीक्षक शिशिर दास को भादवि की संबंधित धाराओं के तहत तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 67 ए के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने महिला की शिकायत के हवाले से बताया कि टीआई दास ने सोशल मीडिया पर महिला की आपत्तिजनक फोटो डाली थी।

उन्होंने कहा कि महिला तहसीलदार ने करीब एक महीने पहले भी दास के खिलाफ घर में घुस कर मारपीट करने और परेशान करने की शिकायत सीहोर के कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद टीआई दास को पुलिस विभाग द्वारा निलंबित कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में दास को उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत मिल गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल