लाइव न्यूज़ :

विक्षिप्त व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी व पांच बच्चों पर किया प्रहार , चार की मौत, एक की हालत गंभीर

By भाषा | Updated: December 1, 2020 20:34 IST

Open in App

सिवान, 01 दिसंबर बिहार के सिवान जिले के भगवानपुर थाना अंतर्गत बलहा अली मर्दनपुर गांव में एक विक्षिप्त व्यक्ति ने सोमवार रात में अपनी पत्नी व पांच बच्चों पर धारदार हथियार से हमला किया जिनमें से चार की मौत हो गयी जबकि एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।

सिवान सदर अनुमंडल पुलिस अधिकारी जितेन्द्र पाण्डेय ने मंगलवार को बताया कि मृतकों में आरोपी अवधेश चौधरी की बड़ी पुत्री ज्योति कुमारी :18:, तीन पुत्र अभिषेक कुमार :14:, भोला कुमार :12: एवं मुकेश कुमार :10: शामिल हैं ।

उन्होंने बताया कि हमले में गंभीर रूप से घायल आरोपी की पत्नी रीता देवी और एक अन्य पुत्री अंजली कुमारी :14: को बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया है ।

पाण्डेय ने बताया कि अवधेश चौधरी का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी के साथ विवाद हुआ और उसके बाद उसने पत्नी और बच्चों पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया ।

उन्होंने बताया कि आरोपी अवधेश को गिरफ्तार कर चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

आरोपी ने इस वारदात को किन कारणों से अंजाम दिया गया है इस बारे में तत्काल पता नहीं चल सका है ।

पाण्डेय ने बताया कि वारदात की जांच पडोसी जिला मुजफ्फरपुर से आयी एफएसएल द्वारा किए जाने के बाद आरोपी के घर को सील कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos