लाइव न्यूज़ :

इनसाकोग ने 57,000 सार्स-सीओवी-2 जीनोम को अनुक्रमित किया : सरकार

By भाषा | Updated: July 27, 2021 18:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जुलाई सरकार ने मंगलवार को कहा कि एक भारतीय जीनोम समूह ने 57,000 से अधिक सार्स-सीओवी-2 जीनोमों को अनुक्रमित (सीक्वेंसिंग) किया है और करीब 45,000 नमूनों का विश्लेषण किया गया है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने पिछले साल दिसंबर में इंडियन सार्स सीओवी2 जीनोमिक कंर्सोटियम (इनसाकोग) की स्थापना की थी जो 28 प्रयोगशालाओं का समूह है। इसकी स्थापना ब्रिटेन में सार्स-सीओवी-2 के नए स्वरूपों के अचानक सामने आने की पृष्ठभूमि में वायरस के नए स्वरूपों के अनुक्रमण और निगरानी के लिए की गयी थी।

मंडाविया ने कहा कि शुरूआत से लेकर अब तक इनसाकोग 57,476 सार्स-जीओवी-2 जीनोम को अनुक्रमित किया है जिनमें से 44,334 नमूनों का विश्लेषण किया गया है।

उन्होंने कहा कि इनसाकोग द्वारा किए गए समग्र जीनोम अनुक्रमण गतिविधियों के माध्यम से विभिन्न स्वरूपों का पता लगा है। प्राप्त जानकारी को नियमित रूप से राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के साथ साझा किया जा रहा है ताकि वे अपनी महामारी के मद्देनजर अपनी जन स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ कर सकें।

मंडाविया ने कहा कि यह भी देखा गया है कि पता लगाए गए स्वरूपों में से बहुत कम ही स्वरूप ऐसे हैं जो विभिन्न क्षेत्रों में संक्रमण के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि अभी, नमूना संग्रहण से लेकर अनुक्रमण संबंधी आंकड़ों के सृजन तथा स्वरूप की घोषणा करने तक की पूरी प्रक्रिया का समय दो सप्ताह है। इनसाकोग ने इस प्रक्रिया समय को घटाकर 7-10 दिन करने के लिए संशोधित मानक परिचालन प्रक्रिया जारी की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे