लाइव न्यूज़ :

87 मिट्रिक टन ऑक्सीजन लेकर कोच्चि पहुंचा आईएनएस शार्दुल

By भाषा | Updated: May 27, 2021 21:13 IST

Open in App

कोच्चि, 27 मई देश में चिकित्सकीय ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नौसेना के अभियान समुद्र सेतु द्वितीय के तहत बृहस्पतिवार को आईएनएस शार्दुल चार आईएसओ कंटेनरों के साथ 87 मीट्रिक टन चिकित्सकीय ऑक्सीजन लेकर कोच्चि पहुंचा।

भारतीय नौसेना की दक्षिणी कमान का यह पोत कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात से यह चिकित्सकीय ऑक्सीजन लेकर पहुंचा।

देश में कोविड-19 महामारी की भयावह लहर के खिलाफ जारी लड़ाई में भारतीय नौसेना ने अपना योगदान देते हुए समुद्र सेतु द्वितीय अभियान की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य दुनिया के विभिन्न देशों से चिकित्सकीय ऑक्सीजन और अन्य आवश्यक चिकित्सा संबंधी उपकरण लाना है।

रक्षा मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति जारी कर इस बात की जानकारी दी।

विज्ञप्ति के मुताबिक इस अभियान के तहत आईएनएस शार्दुल कुवैत और यूएई से 319 मीट्रिक टन तरल चिकित्सा ऑक्सीजन समेत 11 आईएसओ कंटेनर, दो सेमी ट्रेलर और 1200 ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर 25 मई को मैंगलोर के पोत पर पहुंचा। इसमें से 231.77 मीट्रिक टन ऑक्सीजन, सात आईएसओ कंटेनर, दो सेमी ट्रेलर और 1200 ऑक्सीजन सिलिंडर वहां पोत पर उतार लिए गए। इसके बाद नौसेना के पोत को कोच्चि के लिए रवाना कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह