लाइव न्यूज़ :

आईएनएस राजपूत को 41 साल की सेवा के बाद नौसेना से हटाया गया

By भाषा | Updated: May 21, 2021 23:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 मई भारतीय नौसेना के पहले विध्वंसक पोत आईएनएस राजपूत को 41 साल की सेवा के बाद शुक्रवार को नौसेना की सेवा से हटा दिया गया।

काशिन श्रेणी के इस पोत का निर्माण सोवियत संघ ने किया था और इसे 4 मई, 1980 को नौसेना में शामिल किया गया था।

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने बताया कि आईएनएस राजपूत को नेवल डॉकयार्ड, विशाखापत्तनम में एक सादे समारोह में नौसेना की सेवा से हटाया गया।

एक बयान में कहा गया, ‘‘राष्ट्र के लिए शानदार सेवा के दौरान इस पोत को 31 कमांडिंग अधिकारियों ने संचालित किया। पोत ने सेवा में शामिल किए जाने के बाद से 7,87,194 समुद्री मील से अधिक की दूरी तय की, जो दुनिया भर के 36.5 बार चक्कर लगाने के बराबर और पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी से 3.8 गुणा अधिक दूरी के समान है।’’

इस पोत ने पिछले चार दशकों में कई प्रमुख मिशनों में भाग लिया। इनमें भारतीय शांतिरक्षक बलों की सहायता के लिए श्रीलंका में चलाया गया ऑपरेशन अमन और मालदीव में बंधकों की समस्या के समाधान के लिए चलाया गया ऑपरेशन कैक्टस शामिल हैं।

यह भारतीय नौसेना का पहला पोत है जिसे थल सेना की किसी रेजीमेंट-राजपूत रेजीमेंट से संबद्ध किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND vs SA 3rd T20I: 2025 में खेले 20 मैच और जीते 15, हार्दिक के 100 विकेट, वरुण ने पूरे किए 50 विकेट और अभिषेक शर्मा के टी20 में 300 छक्के पूरे

भारतकार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त नितिन नबीन?, पीएम मोदी, राजनाथ सिंह और अमित शाह ने क्या किया पोस्ट

क्रिकेटIND Vs SA 3rd T20I: धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत 7 विकेट से जीता, सीरीज में 2-1 से आगे

भारतमैं पीएम मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह का आभारी हूं?, नितिन नबीन बोले- कार्यकर्ताओं को समर्पित

भारतWho is Nitin Nabin? कौन हैं नितिन नबीन, जिन्हें बनाया गया है भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष?

भारत अधिक खबरें

भारतNitin Nabin: नितिन नवीन को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया

भारत“मुंबई के खजाने को लूटने वाले रहमान डकैत” कौन है?, एकनाथ शिंदे ने कहा-‘धुरंधर महायुति’ गठबंधन देगा जवाब?

भारतबिहार से पहले भाजपा अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ और सिक्किम के प्रभारी, 12वीं पास?, नितिन नबीन को बनाकर भाजपा ने सबको चौंकाया

भारतलद्दाख मोर्चे पर अब भारतीय सैनिकों का मुकाबला चीनी रोबोट सिपाहियों से, एलएसी पर तैनात रोबोट सिपाही

भारतबिहार में बिजली उपभोक्ता हैं बेहाल, अभियंता से लेकर प्रबंध निदेशक तक हैं खुशहाल, उपभोक्ता पीस रहे हैं बदहाली की चक्की में