लाइव न्यूज़ :

आईएनएस ने गूगल से भारतीय अखबारों की सामग्री का इस्तेमाल करने के लिए भुगतान करने को कहा

By भाषा | Updated: February 25, 2021 17:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 फरवरी इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी (आईएनएस) ने बृहस्पतिवार को गूगल से कहा कि भारतीय अखबारों की सामग्री का इस्तेमाल करने के लिए वह उन्हें भुगतान करे और कहा कि कंपनी विज्ञापन राजस्व में प्रकाशक की हिस्सेदारी बढ़ाकर 85 फीसदी करे।

गूगल को लिखे पत्र में आईएनएस के अध्यक्ष एल. आदिमूलम ने कहा कि प्रकाशकों को काफी अपारदर्शी विज्ञापन व्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि उनके पास गूगल की विज्ञापन मूल्य श्रृंखला का ब्यौरा नहीं है।

आईएनएस ने बयान जारी कर कहा, ‘‘सोसायटी ने कहा कि गूगल को विज्ञापन राजस्व में प्रकाशक की हिस्सेदारी बढ़ाकर 85 फीसदी करनी चाहिए और गूगल द्वारा प्रकाशकों को मुहैया कराई जाने वाली राजस्व रिपोर्ट में ज्यादा पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए।’’

इसने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से दुनिया भर के प्रकाशक विषय वस्तु के लिए उचित भुगतान और गूगल के साथ विज्ञापन राजस्व में उचित साझेदारी की मांग कर रहे हैं।

इसने कहा कि हाल में गूगल ने फ्रांस, यूरोपीय संघ और ऑस्ट्रेलिया में प्रकाशकों को बेहतर भुगतान पर सहमति जताई है।

गूगल इंडिया के देश में प्रबंधक संजय गुप्ता को लिखे पत्र में आईएनएस के अध्यक्ष ने मांग की कि गूगल को अखबारों की खबरों के लिए भुगतान करना चाहिए जो खबर जुटाने के लिए काफी खर्च कर हजारों पत्रकारों की सेवा लेते हैं।

आईएनएस ने फर्जी सूचना से निपटने के लिए पंजीकृत समाचार प्रकाशकों की संपादकीय विषय वस्तु को ज्यादा महत्व देने का भी मुद्दा उठाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र