लाइव न्यूज़ :

महंत नरेंद्र गिरि की मृत्यु की जांच उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में हो : अखिलेश

By भाषा | Updated: September 21, 2021 16:17 IST

Open in App

प्रयागराज/लखनऊ, 21 सितंबर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत के मामले में उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश से जांच कराने की मांग की।

प्रयागराज में श्रीमठ बाघंबरी गद्दी में महंत नरेंद्र गिरि को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मीडिया से बातचीत में सपा प्रमुख ने कहा, ‘‘महंत नरेंद्र गिरि की मृत्यु को लेकर संदिग्ध जानकारियां मिल रही हैं। रहस्य क्या है, इस कदम के पीछे क्या कारण था, यह एक बड़ा विषय है।’’

उन्होंने कहा कि ना केवल आम लोग, बल्कि अखाड़ा परिषद से जुड़े सभी लोग चाहते हैं कि सत्य सामने आए। इसलिए उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में इस मामले की जांच होनी चाहिए जिससे कि पूरी की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का शव सोमवार शाम प्रयागराज में संदिग्ध हालात में उनके बाघंबरी मठ में फंदे से लटका मिला था।

यादव ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा था, ''अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पूज्य नरेंद्र गिरि जी का निधन अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व उनके अनुयायियों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए