लाइव न्यूज़ :

गोवा में अस्पताल परिसर से विचाराधीन कैदी फरार

By भाषा | Updated: December 30, 2020 17:08 IST

Open in App

पणजी, 30 दिसंबर गोवा के मापुसा नगर स्थित जिला अस्पताल के परिसर से एक कैदी हथकड़ी तोड़कर फरार हो गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि 28 वर्षीय आरोपी विवेक गौतम बाहर इंतजार कर रहे अपने एक साथी के साथ मंगलवार रात दोपहिया वाहन पर सवार होकर फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी के साथी ने हवा में गोली भी चलाई।

अधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश निवासी गौतम को पिछले साल जनवरी में डकैती के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था और मंगलवार रात लगभग 11.30 बजे पेट दर्द तथा उल्टी की शिकायत के बाद उसे कोलवाले जेल के अधिकारियों ने जिला अस्पताल रेफर किया था।

उन्होंने कहा कि गौतम को अस्पताल ले जाते समय हथकड़ी लगाई गई थी और जब डॉक्टर ने उसकी जांच कर ली तब फिर से उसे हथकड़ी लगा दी गई।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी को जब डॉक्टर के पास से बाहर लाया गया तो वह हथकड़ी तोड़कर भागने लगा और एक कांस्टेबल ने उसका पीछा किया।

उन्होंने बताया कि कांस्टेबल जब गेट पार कर रहा था तो वहां खड़े एक व्यक्ति ने पुलिसकर्मी की आंखों में मिर्च स्प्रे डालने की कोशिश की, लेकिन कांस्टेबल इसके बावजूद आगे बढ़ता रहा।

अधिकारी ने बताया कि अस्पताल के बाहर एक व्यक्ति स्कूटर लेकर खड़ा था जो आरोपी का इंतजार कर रहा था।

उन्होंने बताया कि कांस्टेबल जैसे ही आरोपी के नजदीक पहुंचा, स्कूटर सवार व्यक्ति ने देसी रिवॉल्वर से हवा में गोली चला दी और गौतम तथा मिर्च स्प्रे डालने की कोशिश करने वाला व्यक्ति, दोनों स्कूटर पर पीछे बैठकर फरार हो गए।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस को बाद में घटनास्थल से एक कारतूस, मिर्च स्प्रे की बोतल और टूटी हुई हथकड़ी मिली।

उन्होंने कहा कि आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र