इनेलो को झटका पर झटका, दो और मौजूदा विधायक भाजपा में शामिल
By भाषा | Updated: June 25, 2019 20:09 IST2019-06-25T20:09:46+5:302019-06-25T20:09:46+5:30
इनेलो के दो विधायक- जुलाना निर्वाचन क्षेत्र के परमिंदर धुल और नूह निर्वाचन क्षेत्र के जाकिर हुसैन, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। बराला ने संवाददाताओं को बताया कि इसके अलावा जननायक जनता पार्टी (जजपा) की रोहतक जिला इकाई के प्रमुख धरमपाल मकरोली भी इस मौके पर भाजपा में शामिल हुए।

पार्टी के 19 सदस्यों में से इसके दो विधायकों की पिछले 10 महीने के दौरान मौत हो गई थी। शेष 17 विधायकों में से चार जजपा में, पांच भाजपा में और एक कांग्रेस में शामिल हो गए।
हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) को एक और झटका देते हुए पार्टी के दो विधायक मंगलवार को यहां सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए।
इनेलो के दो विधायक- जुलाना निर्वाचन क्षेत्र के परमिंदर धुल और नूह निर्वाचन क्षेत्र के जाकिर हुसैन, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। बराला ने संवाददाताओं को बताया कि इसके अलावा जननायक जनता पार्टी (जजपा) की रोहतक जिला इकाई के प्रमुख धरमपाल मकरोली भी इस मौके पर भाजपा में शामिल हुए।
प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री @mlkhattar जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री @subhashbrala जी ने आज जुलाना विधायक परमिंदर सिंह ढुल जी, नूंह विधायक जाकिर जी पूर्व जिला परिषद चेयरमैन रोहतक एवं वर्तमान जेजेपी जिलाध्यक्ष धर्मपाल मकड़ौली जी को पटका पहना कर भाजपा में शामिल किया। pic.twitter.com/kwZfmco8AO
— Haryana BJP (@BJP4Haryana) June 25, 2019
इनेलो के इन दो विधायकों ने कहा कि इससे पहले सुबह में उन्होंने हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कंवर पाल से यहां विधानसभा में मुलाकात की और अपने इस्तीफे सौंपे। भाजपा में इन दो विधायकों के शामिल हो जाने के साथ ही इनेलो जो कुछ महीनों पहले 19 सदस्यों के साथ हरियाणा की मुख्य विपक्षी पार्टी थी, अब घट कर महज सात विधायकों की पार्टी रह गई।
पार्टी के 19 सदस्यों में से इसके दो विधायकों की पिछले 10 महीने के दौरान मौत हो गई थी। शेष 17 विधायकों में से चार जजपा में, पांच भाजपा में और एक कांग्रेस में शामिल हो गए। खट्टर और बराला दोनों ने इनेलो विधायकों का पार्टी में स्वागत किया। बराला ने कहा कि उनके शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी जबकि खट्टर ने कहा कि, “भाजपा का परिवार बढ़ रहा है।”