लाइव न्यूज़ :

इनेलो किसानों की खातिर शिअद के नेतृत्व में बनने वाले किसी भी मोर्चे में शामिल होने को इच्छुक है: अभय चौटाला

By भाषा | Updated: December 4, 2020 20:12 IST

Open in App

चंडीगढ़, चार दिसंबर केंद्र सरकार से हाल के तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की किसानों की मांग स्वीकार करने की मांग करते हुए इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने शुक्रवार को कृषकों के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के शिरोमणि अकाली दल (शिअद) द्वारा बनाये जाने वाले किसी भी मोर्चे में शामिल होने की इच्छा प्रकट की।

पार्टी ने यह भी कहा कि उसने अपने जिला अध्यक्षों एवं अन्य पदाधिकारियों को आंदोलनकारी किसानों का हाथ मजबूत करने के लिए पार्टी की किसान शाखा के सदस्यों को ट्रैक्टर ट्रॉलियों से दिल्ली की सीमाओं पर ले जाने का निर्देश दिया है।

इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ने यहां संवाददाता सम्मेलन में किसानों के विषय पर भाजपा और कांग्रेस छोड़कर शिअद के नेतृत्व में किसी मोर्चे के गठन की संभावनाओं के बारे मे पूछे जाने पर कहा, ‘‘ शिअद और इनेलो पहले ही (हरियाणा में) मिलकर चुनाव लड़ चुके हैं। वे आज भी सहयोगी हैं। यदि ऐसा कोई मोर्चा बनता है तो इनेलो उसका हिस्सा होगा।’’

अभय चौटाला ने कहा, ‘‘ सरकार को मामले को नहीं खींचना चाहिए। उसे इन कानूनों को वापस लेने की किसानों की मांग पर राजी होकर इस मामले का तत्काल हल करना चाहिए। सरकार को एमएसपी पर लिखित आश्वासन भी देना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि ‘किसानों के मसीहा’ और पूर्व उपप्रधानमंत्री देवी लाल द्वारा स्थापित उनकी पार्टी ‘किसानों के साथ चट्टान की तरह खड़ी है।

उन्होंने अपने बड़े भाई अजय सिंह चौटाला और उनके बेटे दुष्यंत चौटाला की अगुवाई वाली जेजेपी पर परोक्ष रूप से कटाक्ष किया, ‘‘ कई ऐसे लोग है जो चौधरी देवीलाल की विचारधारा पर चलने का दावा करते हैं लेकिन किसान किन स्थितियों से गुजर रहे हैं, उसकी अनदेखी करतते हुए सत्ता से चिपके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए