लाइव न्यूज़ :

इनेलो प्रमुख चौटाला ने तीसरे मोर्चे की वकालत की, एक अगस्त को नीतीश कुमार से मिलेंगे

By भाषा | Updated: July 27, 2021 18:52 IST

Open in App

चंडीगढ़, 27 जुलाई इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला ने मंगलवार को कहा कि वह राष्ट्रीय स्तर पर ‘‘तीसरा मोर्चा’’ बनाने के लिए विपक्षी नेताओं से जल्द संपर्क करेंगे। उन्होंने भाजपा के सहयोगी एवं बिहारी के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ भोजन पर मुलाकात की योजना का भी खुलासा किया।

उन्होंने कहा कि आज केंद्र में ‘‘जनविरोधी’’ और ‘‘किसान विरोधी’’ सरकार से छुटकारा पाना ही सबसे बड़ी जरूरत है। चौटाला ने कहा कि 25 सितंबर को उनके पिता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री देवी लाल की जयंती से पहले वह विपक्षी नेताओं से मिलने की कोशिश करेंगे और उनसे एक मंच पर साथ आने का अनुरोध करेंगे। चौटाला ने कहा , ‘‘हमारा प्रयास होगा कि एक मजबूत तीसरा मोर्चा बने।’’ इनेलो नेता एक भर्ती घोटाला मामले में 10 साल जेल की सजा काटकर हाल में रिहा हुए हैं।

चौटाला ने दावा किया कि अगर एक मजबूत तीसरा मोर्चा बनता है तो जो सरकार को समर्थन दे रहे हैं, वे उसे छोड़ देंगे और आखिरकार इससे मध्यावधि चुनाव कराने की स्थिति पैदा होगी। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मेरी कोशिश रहेगी कि एक मजबूत तीसरा मोर्चा बने और बाद में चुनावों में उसे सफलता मिले, ताकि इस जनविरोधी और भ्रष्ट सरकार का सफाया हो सके।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी मिलेंगे, इस पर उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि यह विषय आज का मुद्दा नहीं है। लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुझे फोन किया था।’’

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘एक अगस्त को मेरे घर पर वह (नीतीश) भोजन पर आएंगे। जब दो नेता एक साथ बैठेंगे तो जाहिर तौर पर राजनीतिक मुद्दों पर ही चर्चा होगी।’’ इनेलो सूत्रों ने बताया कि नीतीश कुमार ने हाल में चौटाला से फोन पर बात की थी और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना था।

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने केसी त्यागी ने भी चौटाला के गुरुग्राम स्थित घर पर उनसे भेंट की थी और इसी बैठक के दौरान नीतीश कुमार ने फोन पर चौटाला से बात की थी। सूत्रों ने बताया कि नीतीश कुमार अगले महीने चौटाला के गुरुग्राम स्थित घर आएंगे। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममत बनर्जी के बारे में पूछे जाने पर चौटाला ने कहा कि ममता के साथ उनके ‘‘अच्छे पारिवारिक संबंध’’ हैं।

बनर्जी वर्तमान में दिल्ली में हैं और उन्होंने विपक्षी नेताओं से मुलाकात भी की। वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मिलने वाली हैं। चौटाला (86) ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र की सरकार का लक्ष्य बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाना है।

चौटाला ने मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य का कर्ज बढ़ रहा है और सरकार को अब अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए भी कर्ज लेना पड़ रहा है। एलेनाबाद उपचुनाव पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘इनेलो उम्मीदवार की भारी अंतर से जीत होगी। पार्टी इसकी घोषणा उचित समय पर करेगी।’’

सिरसा जिले की एलेनाबाद सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले चौटाला के छोटे बेटे अभय सिंह चौटाला ने कृषि कानूनों के मुद्दे पर विधायक पद से इस्तीफा दे दिया और कानूनों का विरोध करने वाले किसानों के समर्थन में खुलकर सामने आए। चुनाव आयोग ने अभी इस सीट पर उपचुनाव की घोषणा नहीं की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट