रायबरेली में आप विधायक पर स्याही फेंकी गयी, अमेठी पुलिस ने गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: January 11, 2021 15:31 IST2021-01-11T15:31:07+5:302021-01-11T15:31:07+5:30

Ink was thrown at AAP MLA in Rae Bareli, Amethi police arrested | रायबरेली में आप विधायक पर स्याही फेंकी गयी, अमेठी पुलिस ने गिरफ्तार किया

रायबरेली में आप विधायक पर स्याही फेंकी गयी, अमेठी पुलिस ने गिरफ्तार किया

रायबरेली/अमेठी (उत्तर प्रदेश), 11 जनवरी रायबरेली में सोमवार को आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती पर उक युवक ने स्याही फेंक दी। अमेठी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती रविवार की रात सिंचाई विभाग में रुके थे। सोमवार की सुबह वह क्षेत्र में जाने के लिए तैयार होकर जैसे ही बाहर निकले एक युवक ने उन पर स्याही फेंक दी।

सूचना मिलते ही अमेठी पुलिस वहां पहुंची और एक मामले में विधायक को अपने साथ अमेठी ले गई। पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्लोक कुमार ने बताया कि आप विधायक पर स्याही फेंकने की घटना हुई है। इसकी छानबीन की जा रही है।

उधर अमेठी से मिली खबर के अनुसार जिले की जगदीशपुर पुलिस ने आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती को सोमवार को गिरफ्त्तार किया है।

अमेठी के अपर पुलिस अधीक्षक दया राम ने बताया कि सोमनाथ भारती के खिलाफ जगदीशपुर थाने में मामला दर्ज था, उसी सिलसिले में उन्हें रायबरेली से गिरफ्तार किया गया है।

सोमनाथ भारती द्वारा उत्तर प्रदेश के अस्पतालों को लेकर की गयी विवादित टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता सोमनाथ शाहू ने जिले के जगदीशपुर थाने मे मामला दर्ज कराया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Ink was thrown at AAP MLA in Rae Bareli, Amethi police arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे