लाइव न्यूज़ :

केरल के अस्पताल में लिफ्ट गिरने से घायल महिला की मौत

By भाषा | Updated: June 17, 2021 16:26 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 17 जून पिछले महीने यहां क्षेत्रीय कैंसर केंद्र (आरसीसी) में लिफ्ट गिरने से गंभीर रूप से घायल हुई 22 वर्षीय महिला की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 15 मई को दुर्घटना का शिकार होने बाद से वह यहां के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष कर रही थी और आज सुबह उसने अंतिम सांस ली।

पड़ोसी कोल्लम जिले के पठानपुरम की रहने वाली नदीरा उस समय हादसे का शिकार हो गई थी, जब वह अपनी मां नसीमा से मिलने आई थी, जिसका आरसीसी में इलाज चल रहा था।

महिला ने जब यह जाने बिना कि लिफ्ट की मरम्मत चल रही है, उसके भीतर कदम रखा, जिसके बाद लिफ्ट अचानक गिर गई। घटना में महिला को गंभीर चोटें आई थीं।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि कुछ घंटों के बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे लिफ्ट के अंदर बेहोश पाया। लिफ्ट इमारत की तीसरी मंजिल से गिरकर पहली मंजिल पर आ गई थी। उन्होंने बताया कि नदीरा की लापता होने की शिकायत के बाद तलाश शुरू होने पर इस घटना का पता चला।

परिजनों ने कर्मचारियों को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया, जिन्होंने मरम्मत की किसी भी चेतावनी के बिना लिफ्ट को खुला रखा था, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने विद्युत विभाग के एक कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया था।

केरल महिला आयोग ने बृहस्पतिवार को आरसीसी निदेशक से घटना को लेकर रिपोर्ट मांगी। महिला की एक दो साल की बच्ची भी है। आयोग की सदस्य शाहिदा कमल ने अस्पताल प्रशासन से नदीरा के आर्थिक रूप से पिछड़े परिवार को पर्याप्त मुआवजा देने का आग्रह किया।

परिवार के एक सदस्य ने यहां कहा, "हमने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, डीजीपी और जिलाधिकारी से अस्पताल के कर्मचारियों की लापरवाही की जांच की मांग की है। उसकी दुखद मौत के लिए वे पूरी तरह से जिम्मेदार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह