लाइव न्यूज़ :

गोली लगने से घायल पाकिस्तानी घुसपैठिये की जम्मू के अस्पताल में मौत

By भाषा | Updated: May 29, 2021 10:17 IST

Open in App

जम्मू, 29 मई जम्मू कश्मीर के सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हाल में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कर्मियों की गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार एक पाकिस्तानी घुसपैठिये की जम्मू के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सैयद रजा आसिम (27) लाहौर में डांगा का रहने वाला था, 18 मई को भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश के दौरान बीएसएफ की बार-बार दी गयी चेतावनी को उसने अनसुना कर दिया था, जिसके बाद बीएसएफ के कर्मियों ने उस पर गोली चलायी।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘जम्मू में सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल में इलाज के दौरान पाकिस्तानी नागरिक ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव रिश्तेदारों को सौंपने की खातिर पाकिस्तानी रेंजरों से संपर्क साधने का प्रयास किया जायेगा।

अधिकारियों ने बताया कि बान ग्लैड इलाके से गिरफ्तार किये जाने के दौरान संदिग्ध के पास से कुछ भी आपत्तिजनक बरामद नहीं हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ द्वारा प्राथमिक उपचार दिये जाने के बाद उसे तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसे बेहतर उपचार के लिए जीएमसी अस्पताल ले जाया गया।

इस महीने सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ की गोली लगने से मारा गया यह दूसरा घुसपैठिया है। पांच मई को बीएसएफ ने एक अन्य घुसपैठिये को मार गिराया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह