लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के हैदरपुरा में हुई मुठभेड़ में घायल चिकित्सक की मौत

By भाषा | Updated: November 16, 2021 12:18 IST

Open in App

श्रीनगर, 16 नवंबर जम्मू कश्मीर के हैदरपुरा में हुई मुठभेड़ में घायल एक चिकित्सक की मंगलवार तड़के मौत हो गई। इसके साथ ही मुठभेड़ में मरने वालों की संख्या चार हो गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुदासिर गुल सोमवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में घायल हो गए थे। ऐसा बताया जा रहा है कि वह एक दंत चिकित्सक थे।

पुलिस ने बताया कि हैदरपुरा इलाके में सोमवार शाम हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी और उनका एक साथी मारा गया था। इनमें से एक की पहचान मोहम्मद अल्ताफ भट के तौर पर हुई है। भट की मुठभेड़ स्थल के पास हार्डवेयर की एक दुकान थी और वह सीमेंट ‘डीलर’ भी था।

कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि आतंकवादियों की गोलीबारी में एक नागरिक घायल हो गया। कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘ आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में घायल हुए मकान मालिक की मौत हो गई है। उसके मकान की पहली मंजिल पर आतंकवादी छुपे थे। सूत्रों और डिजिटल साक्ष्य के अनुसार, वह आतंकवादियों के एक सहयोगी के तौर पर काम कर रहा था। तलाश अभियान अब भी जारी है।’’

भट के परिवार ने हालांकि उसके आतंकवाद से कोई संबंध ना होने का दावा किया है।

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने मामले की जांच की मांग की है।

पार्टी ने ट्वीट किया, ‘‘ ये आरोप गंभीर हैं और इनकी तत्काल जांच होनी चाहिए। जम्मू-कश्मीर पुलिस कम से कम उसका शव परिवार को सौंप दे, ताकि उसका ठीक ढंग से अंतिम संस्कार किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं