लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के हैदरपुरा में हुई मुठभेड़ में घायल चिकित्सक की मौत

By भाषा | Updated: November 16, 2021 18:16 IST

Open in App

श्रीनगर, 16 नवंबर जम्मू कश्मीर के हैदरपुरा में हुई मुठभेड़ में घायल एक चिकित्सक की मंगलवार तड़के मौत हो गई। इसके साथ ही मुठभेड़ में मरने वालों की संख्या चार हो गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुदसिर गुल सोमवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में घायल हो गए थे। ऐसा बताया जा रहा है कि वह एक दंत चिकित्सक थे।

पुलिस ने बताया कि हैदरपुरा इलाके में सोमवार शाम हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी और उनका एक साथी मारा गया था। इनमें से एक की पहचान मोहम्मद अल्ताफ भट के तौर पर हुई है। भट की मुठभेड़ स्थल के पास हार्डवेयर की एक दुकान थी और वह सीमेंट ‘डीलर’ भी था।

कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि आतंकवादियों की गोलीबारी में एक आम नागरिक घायल हो गया। कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘ आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में घायल हुए मकान मालिक की मौत हो गई है। उसके मकान की पहली मंजिल पर आतंकवादी छुपे थे। सूत्रों और डिजिटल साक्ष्य के अनुसार, वह आतंकवादियों के एक सहयोगी के तौर पर काम कर रहा था। तलाश अभियान अब भी जारी है।’’

भट के परिवार ने हालांकि उसके आतंकवाद से कोई संबंध ना होने का दावा किया है।

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने मामले की जांच की मांग की है।

पार्टी ने ट्वीट किया, ‘‘ ये आरोप गंभीर हैं और इनकी तत्काल जांच होनी चाहिए। जम्मू-कश्मीर पुलिस कम से कम उसका शव परिवार को सौंप दे, ताकि उसका ठीक ढंग से अंतिम संस्कार किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया