लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में घायल बच्चे की मौत, अस्पतालों ने बिस्तर की कमी बताकर नहीं दिया दाखिला

By भाषा | Updated: April 3, 2021 23:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल दिल्ली में दो साल का एक बच्चा अपने घर की छत से गिरने के बाद में गंभीर रूप से घायल और उसने दम तोड़ दिया। बच्चे के परिवारवालों ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय राजधानी के कई अस्पतालों ने कोरोना वायरस महामारी के कारण अस्पताल के बिस्तरे भरे होने का कारण बताते हुए उनके घायल बच्चे को दाखिला देने से इंकार कर दिया।

बच्चे के पिता भुवेंद्र ने बताया कि कृष्ण उत्तरी दिल्ली में मजनूं का टीला इलाके में अपने घर की छत पर खेल रहा था और वह दोपहर करीब दो बजे वहां से गिर गया।

उन्होंने कहा कि परिवार बच्चे को समीप के सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर ले गया, जिसने उसे केंद्रीय सरकार द्वारा संचालित एक प्रमुख अस्पताल में रेफर कर दिया। सरकारी अस्पताल के अधिकारियों ने कथित तौर पर उसे यह कहते हुए अस्पताल में भर्ती करने से इनकार कर दिया कि "कोविड-19 के कारण सारे बिस्तर भरे हुए हैं।"

उन्होंने दावा किया, "वहां से, हम अपने बच्चे को दो और केंद्र सरकार के अस्पतालों में ले गए। वहां भी यही बात कही गयी।"

तब परिवार ने दिल्ली सरकार द्वारा संचालित लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन "कोई मदद नहीं मिली"।

एलएनजेपी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि परिवार ट्रॉमा सेंटर में आया था, लेकिन एक डॉक्टर के साथ उन्हें दूसरे अस्पताल में भेजा गया क्योंकि बिस्तर भरे हुए थे।

पिता ने कहा, "हम अंत में सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर लौट आए, जहां रात करीब नौ बजे बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है