लाइव न्यूज़ :

दिग्विजय सिंह का आरोप- एंटी ब्लैक फंगस इंजेक्शन बाजार से गायब

By भाषा | Updated: May 16, 2021 18:07 IST

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिख कर एंटी ब्लैक फंगस इंजेक्शन की कालाबाजारी होने की आशंका जताई है।

Open in App
ठळक मुद्दे‘ब्लैक फंगस’ के मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने की खबरें आ रही हैं।मरीज के परिजन इसे लेने के लिए दवा की दुकानों पर भटक रहे हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रविवार को दावा किया कि कोविड-19 का इलाज करा रहे या ठीक हुए कुछ व्यक्तियों में हो रहे दुर्लभ म्यूकरमाइकोसिस यानी ‘ब्लैक फंगस’ संक्रमण के उपचार के लिए जरूरी ‘एम्फोटेरिसिन’ इंजेक्शन अचानक बाजार से गायब हो गये हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखे पत्र में प्रदेश से राज्यसभा सांसद दिग्विजय ने कहा कि समाचार माध्यमों से ज्ञात हुआ है कि प्रदेश में कोविड के बाद ‘ब्लैक फंगस’ बीमारी तेजी से फैल रही है और अकेले भोपाल शहर में ही 70 से ज्यादा ‘ब्लैक फंगस’ के ज्ञात मरीज हैं जिनमें से 23 शासकीय हमीदिया अस्पताल में भर्ती हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के अनेक शहरों से ‘ब्लैक फंगस’ के मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने की खबरें आ रही हैं।दिग्विजय ने दावा किया, ‘‘इस बीमारी के उपचार के लिए आवश्यक एंटीफंगल इंजेक्शन एम्फोटेरिसिन अचानक बाजार से गायब हो गया है तथा मरीज के परिजन इसे लेने के लिए दवा की दुकानों पर भटक रहे हैं।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘जिस तरह से मध्य प्रदेश में कोविड के उपचार हेतु उपयोगी रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी हो रही है और नकली इंजेक्शन के धंधे में कई लोग शामिल पाये गये हैं, उससे आशंका उत्पन्न होती है कि कहीं एम्फोटेरिसिन इंजेक्शन की भी कालाबाजारी और नकली इंजेक्शन का कारोबार प्रारंभ न हो गया हो।’’

दिग्विजय ने कहा, ‘‘मेरा आपसे (मुख्यमंत्री चौहान) अनुरोध है कि ‘ब्लैक फंगस’ के उपचार हेतु जरूरी इंजेक्शन एम्फोटेरिसिन की मरीजों के लिए अस्पतालों के माध्यम से आसानी से उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं इसकी कालाबाजारी और नकली दवा के कारोबार को रोकने के लिए तत्काल सख्त कदम उठाने का कष्ट करें। 

टॅग्स :दिग्विजय सिंहकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे