लाइव न्यूज़ :

हेनवाल नदी को पुनर्जीवित करने की पहल से उसके जलस्तर में सुधार हुआ : अधिकारी

By भाषा | Updated: December 26, 2020 18:06 IST

Open in App

ऋषिकेश (उत्तराखंड), 26 दिसंबर गंगा की सहायक हेनवाल नदी को पुनर्जीवित करने के लिये जारी ‘स्प्रिंगशेड और एक्वीफर’ पद्धति पर आधारित समग्र पहल का असर दिख रहा है और इसके जलस्तर में सुधार हुआ है।

हेनवाल नदी टिहरी जिले के सुरकंडा देवी मंदिर के निकट से बहती है और ऋषिकेश के शिवपुरी क्षेत्र तक आती है जहां यह गंगा में मिलती है।

मंडल वन अधिकारी (डीएफओ) धर्म सिंह मीना ने शनिवार को बताया कि हेनवाल को पुनर्जीवित करने के प्रयास एक साल पहले नरेंद्र नागर वन मंडल द्वारा शुरू किये गये थे। 2018 में केंद्रीय जल बोर्ड की एक रिपोर्ट में सहायक नदियों से आने वाले जल में कमी को लेकर चिंता व्यक्त किये जाने के बाद यह पहल की गई थी।

नीति आयोग ने भी 2018 में एक रिपोर्ट में कहा था कि उत्तराखंड समेत हिमालयी राज्यों में 50 प्रतिशत जल संसाधन सूख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नदी से बचाने के लिये पहला कदम, उनकी टीम ने सुरकंडा से बेमुंडा के बीच उसमें गिरने वाले 15 नालों और 40 झरनों की समीक्षा कर उठाया। उनके जलस्तर को स्प्रिंगशेड (वह स्थान जहां भूमिगत जल धरातल पर खुद निकलता है) और एक्वीफर (जमीन की सहत के नीचे चट्टानों की एक ऐसी सतह जहां भूजल एकत्रित होता है) पद्धति का उपयोग कर बढ़ाने के प्रयास किये गए, आसपास के जंगलों में कई जगहों पर चकबांध बनाए गए और करीब 100 एकड़ वन क्षेत्र में फिर से वनरोपण किया गया।

मीना के अनुसार, हेनवाल नदी सरकुंडा से बेमुंडा के करीब 16,500 हेक्टेयर में फैली है। मीना ने कहा कि हेनवाल को पुनर्जीवित करने की योजना 11 करोड़ रुपये की थी और विभाग के लिये यह करना मुश्किल था।

उन्होंने कहा कि अन्य कम महत्वपूर्ण परियोजनाओं से धन बचाया गया और उसे नदी को पुनर्जीवित करने पर खर्च किया गया।

मीना ने कहा कि एकीकृत प्रयासों का असर रंग लाया और नदी की, पानी छोड़ने की क्षमता 35 लीटर प्रति मिनट से बढ़कर 40 लीटर प्रति मिनट हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह