लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में सजायाफ्ता बंदियों की उच्च शिक्षा के लिए राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की पहल

By भाषा | Updated: July 11, 2021 11:51 IST

Open in App

बरेली (उप्र), 11 जुलाई उत्तर प्रदेश में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज ने राज्य की जेलों में बंद सजायाफ्ता बंदियों को स्नातक और परास्नातक स्तर की उच्‍च शिक्षा देने की पहल की है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार इससे बरेली केंद्रीय जेल के साथ मेरठ, फतेहपुर, अयोध्‍या, आगरा, गोरखपुर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, आजमगढ़, झांसी, फतेहगढ़ वाराणसी और बरेली जिला व नैनी की केन्द्रीय जेलों के बंदियों को स्नातक और परास्नातक स्तर की परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। प्रदेश की नैनी जेल के करीब 40 सजायाफ्ता बंदियों की स्नातक और परास्नातक स्तर की पहली परीक्षाएं इसी साल अगस्त में होंगी।

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के क्षेत्रीय समन्वयक डॉ. आर बी सिंह ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि अब तक सजा काट रहे कैदियों को जेल में ही रहकर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई करने का मौका मिलता था। इसके लिए जेल में ही परीक्षा केन्द्र का निर्धारण होता था और नियमों के साथ परीक्षा कराई जाती थी, लेकिन अब राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से 12वीं के बाद स्नातक और परास्नातक (बीए, बीकॉम, बीएससी, एमए, एमकॉम, और एमएससी) के अलावा अन्य प्रोफेशनल डिप्लोमा कोर्स करने का मौका दिया जाएगा।

सिंह ने बताया कि जेल में बंदियों को पढ़ाई के साथ साथ नैतिकता का भी पाठ पढ़ाया जाएगा। अपराध की दुनिया से बाहर निकालने के लिए देश के कई बड़े प्रोफेसरों और विशेषज्ञों के माध्यम से समय समय पर बंदियों की काउंसलिंग कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि बरेली की दोनों जेल में अध्ययन केंद्र खोला गया है और नई शिक्षा नीति के अनुसार जेल में उच्च शिक्षा के लिए सुविधा दी जा रही है। इसके लिए किसी भी बंदी से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। दोनों ही जेल से अब तक कई बंदियों ने पंजीकरण कराया है। प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो सितंबर तक चलेगी। जेल में ही बंदियों के लिए ऑनलाइन क्लास की भी व्यवस्था रहेगी।

सिंह ने बताया कि जेल में ऐसे भी सजायाफ्ता कैदी हैं जो हाईस्कूल तक भी पढ़े नहीं हैं। वह जेल के अंदर दरी, जूता, कालीन, कपड़ा और फर्नीचर आदि बनाने का कार्य करते हैं। ऐसे सजायाफ्ता कैदियों को उप्र राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज की ओर से योग्य डिजाइनरों, विशेषज्ञों, इंजीनियरों से प्रशिक्षण तथा डिप्लोमा दिया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए