लाइव न्यूज़ :

जल परीक्षण के लिए पोर्टेबल उपकरणों को विकसित करने के वास्ते एक नवाचार कार्यक्रम शुरू किया

By भाषा | Updated: December 25, 2020 17:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 दिसम्बर जल शक्ति मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि जल परीक्षण के लिए पोर्टेबल उपकरणों को विकसित करने के लिए उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग के साथ मिलकर एक ‘नवाचार चैलेंज’ कार्यक्रम शुरू किया है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस कवायद का मुख्य उद्देश्य पोर्टेबल उपकरणों को विकसित करने के लिए एक अभिनव, मॉड्यूलर और लागत प्रभावी समाधान सामने लाना है, ताकि इसका उपयोग घरेलू स्तर पर पीने के पानी की गुणवत्ता का तुरंत, आसान और सही तरीके से परीक्षण किया जा सके।

केंद्र के प्रमुख कार्यक्रम जल जीवन मिशन के तहत जल गुणवत्ता परीक्षण प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में से एक है।

बयान में कहा गया है, ‘‘नवाचार चैलेंज का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विभिन्न स्थानों पर, विभिन्न स्तरों पर जल स्रोतों का परीक्षण किया जाए। इसके अलावा, पानी के दूषित होने संबंधी मुद्दों को उठाने के लिए कार्यक्रमों को बनाने के वास्ते नीति निर्माताओं की मदद करना है।’’

जल जीवन मिशन के तहत 2024 तक गांवों में प्रत्येक घर को नल का जल कनेक्शन देने के लिए राज्यों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं