लाइव न्यूज़ :

शुरू में महेश बाबू के साथ फिल्म बनाना चाहता था: ‘पुष्पा’ निर्देशक ने कहा

By भाषा | Updated: December 25, 2021 16:54 IST

Open in App

मुंबई, 25 दिसंबर ‘पुष्पा’ फिल्म के निर्देशक सुकुमार ने कहा कि वह शुरू में तेलुगु स्टार महेश बाबू के साथ आंध्र प्रदेश में लाल चंदन तस्करी के विषय पर फिल्म बनाना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

फिल्म निर्माता ने कहा कि उन्होंने बाद में कहानी में बदलाव किया और तेलुगु स्टार अल्लू अर्जुन को फिल्म में लिया और इस तरह कई भाषाओं वाली फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ और ‘पुष्पा: द रूल’ का सफर शुरू हुआ।

पहली फिल्म 17 दिसंबर को तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई। इस फिल्म की कहानी में आंध्र प्रदेश की पहाड़ियों में लाल चंदन की तस्करी की कहानी है। सुकुमार ने पीटीआई-भाषा को एक साक्षात्कार में बताया कि उन्होंने महेश बाबू को जो कहानी सुनाई वह भी लाल चंदन की तस्करी पर थी लेकिन यह कुछ समय पहले की बात है। लेकिन वह काम हो नहीं पाया। इसके बाद जब उससे अलग कहानी लिखी गई तो पात्र में वह एक तरह का रवैया चाहते थे। फिल्म की पृष्ठभूमि तो वही रही लेकिन कहानी बदल गई।

तेलुगु फिल्म निर्माता ने बताया कि वह जब नई पटकथा पर सक्रिय होकर काम करने लगे तो उनके मन में इसके लिए सिर्फ एक ही अभिनेता थे और वह अर्जुन ही थे। दोनों ने इससे पहले ‘आर्य’ और ‘आर्य2’ बनाई थी।

फिल्म निर्माता ने कहा कि वे दोनों अच्छे दोस्ते हैं और कहानी सुनने के बाद अभिनेता काम करने को राजी हो गए। उन्होंने बताया कि ‘पुष्पा’ तेलुगु भाषा में ही बनाई जा रही थी लेकिन अर्जुन के बाने के बाद इसे कई भाषाओं में बनाने का सोचा गया।

सुकमार ने कहा कि एक समय तो वह इस फिल्म को वेबसीरीज के रूप में बनाना चाहते थे। वहीं, इस फिल्म को दो हिस्सों में बनाने के बारे में फिल्म निर्माता ने बताया कि पहले एक ही में पूरी कहानी थी लेकिन जब उन्होंने इसका संपादन शुरू किया तो यह महसूस किया कि बेहतर होगा कि इसे दो हिस्सों में बनाया जाए। दूसरी फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया