लाइव न्यूज़ :

आरंभ में फिलिपीन, इसके बाद अन्य देशों को ब्रह्मोस का निर्यात किया जाएगा : रूसी मिशन के उप प्रमुख

By भाषा | Updated: November 12, 2020 16:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर रूसी मिशन के उप प्रमुख रोमन बाबुश्किन ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत और रूस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का निर्यात फिलिपीन तथा कुछ अन्य देशों को करने का विचार कर रहे हैं।

भारत-रूस संयुक्त उपक्रम द्वारा ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण किया जाता है और इसे पनडुब्बी, जहाज, विमान या जमीनी प्लेटफॉर्म से छोड़ा जा सकता है।

मिसाइल निर्यात किए जाने पर होने वाली वार्ता से अवगत सूत्रों ने बताया कि भारत के अगले साल के आरंभ में ब्रह्मोस के एक बेड़े की आपूर्ति के लिए फिलिपीन के साथ समझौता करने की संभावना है ।

पिछले कुछ हफ्ते में विभिन्न स्थानों से मिसाइल के नए संस्करण के कई परीक्षण किए गए हैं । मिसाइल के नए संस्करण का रेंज 400 किलोमीटर तक बढ़ाया गया है जबकि इसके मूल संस्करण का रेंज 290 किलोमीटर था। इसकी रफ्तार 2.8 मैक है, जो कि ध्वनि से करीब तीन गुणा तेज है ।

बाबुश्किन ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मौजूदा संस्करण के सारे परीक्षण सफल रहे हैं। इस विशिष्ट मिसाइल की रेंज बढ़ाने के लिए परीक्षण किए गए थे। हम आरंभ में फिलिपीन, इसके बाद अन्य देशों को इसका निर्यात करने जा रहे हैं।’’

पता चला है कि भारत ने मिसाइल की आपूर्ति के लिए फिलिपीन के साथ आरंभिक दौर की वार्ता की है । ब्रह्मोस के एक संस्करण को 18 अक्टूबर को अरब सागर में भारतीय नौसेना के विध्वंसक पोत से छोड़ा गया था। इसके कुछ दिन बाद बंगाल की खाड़ी में भारतीय वायु सेना ने सुखोई लड़ाकू विमान से इसका परीक्षण किया था।

खाड़ी क्षेत्र के देशों समेत कुछ अन्य देशों ने मिसाइल खरीदने में दिलचस्पी दिखायी है ।

भारत लद्दाख और अरूणाचल प्रदेश में चीन से लगी सीमा के पास कई रणनीतिक स्थानों पर मूल ब्रह्मोस मिसाइलों की तैनाती कर चुका है। वायु सेना 40 से ज्यादा सुखोई लड़ाकू विमानों में भी ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइलों को जोड़ रहा है जिससे सेना की ताकत में और इजाफा होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?