लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के बढ़ते मामलों से निपटने में बुनियादी ढांचा नाकाफी हो सकता है: केंद्र

By भाषा | Updated: April 26, 2021 00:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों का उल्लेख करते हुए केंद्र ने रविवार को कहा कि वर्तमान बुनियादी ढांचा शायद इससे निपटने में नाकाफी साबित हो सकता है।

ऐसे में केंद्र ने राज्यों को सलाह दी है कि वे स्थानीय स्तर पर उच्च संक्रमण दर या बिस्तर की अधिक आवश्यकता वाले स्थानों की पहचान करें और 14 दिनों के लिए स्थानीय रोकथाम उपाय अपनाएं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि स्थानीय रोकथाम उपाय में प्राथमिक स्तर पर लोगों को घुलने-मिलने से रोकने के साथ ही तीन रणनीतिक क्षेत्रों में हस्तक्षेप करें, जिनमें रोकथाम, नैदानिक प्रबंधन और सामुदायिक मेल-मिलाप से रोकना शामिल है।

पिछले कुछ दिनों में बहुत अधिक संख्या में सामने आ रहे संक्रमण के नए मामलों का हवाला देते हुए केंद्र ने कहा कि हालात को काबू करने के लिए राज्यों को तत्काल सख्त कोविड-19 प्रबंधन और रोकथाम उपायों पर विचार करने की आवश्यकता है।

इस बारे में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों को पत्र लिखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों