लाइव न्यूज़ :

इंफोसिस पुरस्कार छह क्षेत्रों में शानदार योगदान के लिए प्रदान किए गए

By भाषा | Updated: December 2, 2021 20:28 IST

Open in App

बेंगलुरु, दो दिसंबर इंफोसिस पुरस्कार 2021 बृहस्पतिवार को मौजूदा समय की कुछ बड़ी चुनौतियों का समाधान करने के लिए विज्ञान एवं अनुसंधान में शानदार योगदान देने को लेकर प्रदान किए गए।

इन चुनौतियों में कोविड-19 जैसे घातक रोग की त्वरित जांच के लिए स्वदेशी मंच तैयार करना और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों का अध्ययन शामिल है।

इंफोसिस साइंस फाउंडेशन ने छह क्षेत्रों, इंजीनयरिंग एवं कंप्यूटर साइंस, मानविकी, लाइफ साइंस, गणित विज्ञान, फिजिकल साइंस सामाजिक विज्ञान में यह पुरस्कार प्रदान किए है।

फाउंडेशन ने एक बयान में कहा कि पुरस्कार में एक स्वर्ण पदक, एक प्रशस्ति पत्र और 1,00,000 डॉलर शामिल है।

फाउंडेशन ने कहा कि इंफोसिस पुरस्कार भारत में विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में सर्वोच्च पुरस्कार है जो विज्ञान, अनुसंधान तथा प्रौद्योगिकी में योगदान के लिए असाधारण प्रतिभा को प्रोत्साहन देता है।

बयान के अनुसार प्रो. अरविंद (मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) को इंजीनियरिंग और कंप्यूटर विज्ञान के लिए, प्रो. कौशिक बसु (कॉर्नेल विश्वविद्यालय और पूर्व एसवीपी, विश्व बैंक) को सामाजिक विज्ञान के लिए, प्रो. अकील बिलग्रामी (कोलंबिया विश्वविद्यालय) को मानविकी के लिए, प्रो. चंद्रशेखर खरे (कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, लॉस एंजिल्स) को गणितीय विज्ञान के लिए, प्रो. श्रीनिवास कुलकर्णी (कैलिफ़ोर्निया प्रौद्योगिकी संस्थान) को भौतिक विज्ञान के लिए और प्रो. मृगांका सुर (मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान) को जीवन विज्ञान के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया।

यह पुरस्कार डिजिटल माध्यम से आयोजित एक कार्यक्रम में दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह