लाइव न्यूज़ :

सूचना, संपर्क और संचार उद्योग की सफलता के बनते आधार : प्रहलाद पटेल

By भाषा | Updated: September 24, 2021 19:29 IST

Open in App

शिलांग, 24 सितंबर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने शुक्रवार को कहा कि ‘सूचना, संपर्क और संचार’ उद्योग की सफलता का आधार बनते हैं और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र भी इसका अपवाद नहीं है।

मेघालय सरकार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक उन्होंने उदाहरण दिया कि कैसे एक स्थान पर किसी उत्पाद का उत्पादन, अपने उद्देश्य को प्राप्त करते हुए सफल उद्यम में परिवर्तित हो सकता है।

पटेल खाद्य प्रसंस्करण विषय पर आयोजित दो दिवसीय पूर्वोत्तर सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) शिलांग में एकत्र लोगों को संबोधित कर रहे थे।

खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय में राज्यमंत्री पटेल ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में रोजगार पैदा करने की ताकत है और इसके साथ ही यह संगठन, राज्य और देश को मुनाफा कमाने में मदद कर सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ कहा जाता है कि अच्छी शुरुआत का अभिप्राय आधा काम पूरा होना होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दृष्टिकोण पूर्व को देखना नहीं बल्कि पूर्व में कार्य करना है। आज मैंने इसी सिद्धांत पर कार्य किया है जिसकी शुरुआत मेघालय से हो रही है और मैं महसूस करता हूं कि इस राज्य में खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं जिसे अबतक तक दिशा दिया जाना बाकी है।’’

आईएमएम शिलांग के प्रबंधन मंडल के सदस्य अतुल कुलकर्णी ने कहा कि पूर्वोत्तर में केवल 60 हजार इकाइयां सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई)के तौर पर पंजीकृत हैं जो पूरे देश में पंजीकृत इकाइयों का महज 0.7 प्रतिशत है। उन्होंने लोगों में सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता की कमी को रेखांकित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे