लाइव न्यूज़ :

सूचना एवं प्रसारण मंत्री, प्रेस क्लब ने फोटो पत्रकार सिद्दिकी की अफगानिस्तान में मौत पर शोक जताया

By भाषा | Updated: July 16, 2021 16:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जुलाई केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय फोटो पत्रकार एवं पुलित्जर पुरस्कार विजेता दानिश सिद्दिकी की अफगानिस्तान में लड़ाई की कवरेज करने के दौरान मौत हो जाने पर शोक प्रकट करते हुए उनके कार्य को असाधारण बताया।

ठाकुर ने ट्वीट किया , ‘‘दानिश सिदि्दकी ने अपने पीछे एक असाधारण कार्य छोड़ा है। फोटोग्राफी के लिए उन्हें पुलिज्जर पुरस्कार मिला था और उन्हें कंधार में अफगान बलों की सुरक्षा प्राप्त थी। उनकी एक तस्वीर साझा कर रह रहा हूं। गंभीर संवेदना। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’’

सिद्दिकी अफगानिस्तान में अफगान सैनिकों और तालिबान के बीच लड़ाई की कवरेज करने के दौरान मारे गये।

तोलो न्यूज ने सूत्रों के हवाले से कहा कि सिद्दिकी, कंधार के स्पिन बोलदाक जिले में झड़पों के दौरान मारे गये। उनकी उम्र 40 से 45 वर्ष के बीच थी।

खबर में कहा गया है कि कंधार में, खासतौर पर स्पिन बोलदाक में पिछले कुछ दिनों से भीषण लड़ाई चल रही है।

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने भी भारतीय पत्रकार के मारे जाने पर शोक जताया है।

इसने ट्वीट किया,‘‘प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, रॉयटर (समाचार एजेंसी) के, पुलित्जर पुरस्कार विजेता फोटो पत्रकार दानिश सिद्दिकी की कंधार में मौत हो जाने से स्तब्ध है, जहां उन्हें तालिबान की गोलियां लगी।

सिद्दीकी मुंबई में रहा करते थे। उन्हें रॉयटर के फोटोग्राफी स्टाफ के सदस्य के तौर पर पुलित्जर पुरस्कार मिला था। उन्होंने दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया से अर्थशास्त्र में स्नातक किया था और 2007 में जामिया के एजेके मास कम्युनिकेशन रिसर्च सेंटर से जनसंचार का अध्ययन किया था। वह 2010 में रॉयटर से जुड़े थे।

उन्होंने अपने करियर की शुरूआत संवाददाता के तौर पर की थी, जिसके बाद वह फोटो पत्रकारिता में चले गये और 2010 में इंटर्न के तौर पर रॉयटर में शामिल हुए।

भारत में अफगानिस्तान के राजदूत फरीद मामुनदाजे ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘बीती रात (बृहस्पतिवार) कंधार में मेरे मित्र दानिश सिद्दीकी के मारे जाने की खबर सुनकर बहुत दुख पहुंचा। पुलित्जर पुरस्कार विजेता भारतीय पत्रकार अफगान सुरक्षा बलों के साथ वहां पर थे।’’

मामुनदाजे ने कहा, ‘‘दो हफ्ते पहले उनके काबुल के लिए प्रस्थान करने से पहले मेरी उनसे मुलाकात हुई थी। उनके परिवार एवं रॉयटर के प्रति संवदेनाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू