लाइव न्यूज़ :

सूचना एवं प्रसारण मंत्री, मीडिया संगठनों ने भारतीय फोटोग्राफर के मारे जाने पर शोक जताया

By भाषा | Updated: July 16, 2021 22:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जुलाई केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने अफगानिस्तान में लड़ाई की कवरेज करने के दौरान भारतीय फोटो पत्रकार एवं पुलित्जर पुरस्कार विजेता दानिश सिद्दिकी के मारे जाने पर शोक प्रकट करते हुए उनके कार्य को असाधारण बताया।

ठाकुर ने ट्वीट किया , ‘‘दानिश सिदि्दकी ने अपने पीछे एक असाधारण कार्य छोड़ा है। फोटोग्राफी के लिए उन्हें पुलिज्जर पुरस्कार मिला था और उन्हें कंधार में अफगान बलों की सुरक्षा प्राप्त थी। उनकी एक तस्वीर साझा कर रह रहा हूं। गंभीर संवेदना। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’’

सिद्दिकी (38) अफगानिस्तान में अफगान सैनिकों और तालिबान के बीच लड़ाई की कवरेज करने के दौरान मारे गये।

दक्षिण एशिया के फॉरेन कोर्सपोंडेंट क्लब (एफसीसी) और प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (पीसीआई) ने सिद्दीकी के मारे जाने पर स्तब्धता जताई और उन्हें एक बहादुर और प्रतिभाशाली फोटो पत्रकार के रूप में याद किया। सिद्दीकी एफसीसी के सदस्य थे।

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने ट्वीट किया,‘‘प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, रॉयटर (समाचार एजेंसी) के, पुलित्जर पुरस्कार विजेता फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी की कंधार में मौत हो जाने से स्तब्ध है, जहां उन्हें तालिबान की गोलियां लगी। सच्ची पत्रकारिता के लिए साहस की जरूरत होती है और दानिश का काम उसका गवाह है। हमारे पास शब्द नहीं हैं। ’’

एफसीसी ने कहा कि यह सिद्दीकी के परिवार और दिल्ली पत्रकार समुदाय के लिए एक बड़ा नुकसान है। एफसीसी, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान, नेपाल, मालदीव, अफगानिस्तान और तिब्बत में रिपोर्टिंग करने वाले 500 से अधिक पत्रकारों और फोटो पत्रकारों का एक समूह है।

इसने एक बयान में कहा, ‘‘दानिश सिद्दीकी एक बहुत ही प्रतिभाशाली फोटो पत्रकार थे जिनकी तस्वीरें दक्षिण एशिया की कहानी बखूबी बयां करती थी। यह उनके परिवार, मित्रों, सहकर्मियों और दिल्ली के पत्रकार समुदाय के लिए एक बड़ा नुकसान है। ’’

तोलो न्यूज ने सूत्रों के हवाले से कहा कि सिद्दीकी, कंधार के स्पिन बोलदाक जिले में झड़पों के दौरान मारे गये।

खबर में कहा गया है कि कंधार में, खासतौर पर स्पिन बोलदाक में पिछले कुछ दिनों से भीषण लड़ाई चल रही है।

सिद्दीकी मुंबई में रहा करते थे। उन्हें रॉयटर के फोटोग्राफी स्टाफ के सदस्य के तौर पर पुलित्जर पुरस्कार मिला था। उन्होंने दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया से अर्थशास्त्र में स्नातक किया था और 2007 में जामिया के एजेके मास कम्युनिकेशन रिसर्च सेंटर से जनसंचार का अध्ययन किया था। वह 2010 में रॉयटर से जुड़े थे।

उन्होंने अपने करियर की शुरूआत संवाददाता के तौर पर की थी, जिसके बाद वह फोटो पत्रकारिता में चले गये और 2010 में इंटर्न के तौर पर रॉयटर में शामिल हुए।

भारत में अफगानिस्तान के राजदूत फरीद मामुन्दजई ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘बीती रात (बृहस्पतिवार) कंधार में मेरे मित्र दानिश सिद्दीकी के मारे जाने की खबर सुनकर बहुत दुख पहुंचा। पुलित्जर पुरस्कार विजेता भारतीय पत्रकार अफगान सुरक्षा बलों के साथ वहां पर थे।’’

मामुन्दजई ने कहा, ‘‘दो हफ्ते पहले उनके काबुल के लिए प्रस्थान करने से पहले मेरी उनसे मुलाकात हुई थी। उनके परिवार एवं रॉयटर के प्रति संवदेनाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर