लाइव न्यूज़ :

सदन में उठे जनता के मुद्दों की जानकारी मंत्रियों तक पहुंचे : जोशी

By भाषा | Updated: March 3, 2021 23:22 IST

Open in App

जयपुर, तीन मार्च विधानसभा अध्यक्ष सी. पी. जोशी ने बुधवार को कहा कि सदन में उठे जनता के मुद्दों की जानकारी सम्बद्ध मंत्रियों तक पहुंचायी जाए ताकि सरकार उन पर जवाब दे सके या कार्यवाही हो सके। इसके साथ ही जोशी ने सदन में मौजूद अधिकारियों से कहा कि वह उठाई गयी शिकायतों की जानकारी सम्बद्ध विभागों को दें।

जोशी ने प्रश्नकाल के दौरान हस्तक्षेप करते हुए यह व्यवस्था दी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं सरकार को यह निर्देश देता हूं कि सदन में कोई भी सदस्य मुद्दा उठाता है तो विभाग के अधिकारी कर्तव्य बनता है कि वह इन चीजों की जानकारी मंत्रियों को दे। उससे कम से कम जन भावना पर निर्णय हो सकेगा।’’

जोशी ने कहा, ‘‘मैं आशा करता हूं कि जो विभागीय अधिकारी यहां विधानसभा में बैठकर कार्यवाही नोट करते हैं, जिस विभाग के संबंध में जो भी कोई शिकायत आ रही है तो उस शिकायत को विभाग के पास भेजें जिससे समय पर सदन में उसके बारे में टिप्पणी की जा सके। यह सदन की गरिमा को बनाए रखने के लिए जरूरी है।’’

उन्होंने कहा कि चाहे स्थगन प्रस्ताव हो या 295 के जरिए, जो भी जनता के मुद्दे आ रहे हैं उन मुद्दों पर जानकारी विभाग के मंत्री तक जानी चाहिए ताकि सरकार अपने जवाब में उन्हें शामिल कर सके।

दरअसल विधायक मेवाराम जैन ने बाड़मेर में सीवरेज कार्य से जुड़ा एक सवाल उठाया था। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की जानकारी चाही तो मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि उन्हें या उनके विभाग को कोई शिकायत नहीं मिली है। विधायक जैन ने कहा कि वह सदन में यह मुद्दा उठा चुके हैं। इस पर आसन ने यह व्यवस्था दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए