लाइव न्यूज़ :

तीन रेलवे स्टेशनों, अमिताभ बच्चन के बंगले पर बम रखने की सूचना निकली फर्जी, तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 7, 2021 21:26 IST

Open in App

मुंबई, सात अगस्त मुंबई के तीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों और अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले में बम रखे होने की फर्जी सूचना के मामले में शनिवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि चारों जगहों से कोई संदिग्ध चीज नहीं बरामद की गयी। इस फर्जी कॉल के कारण एक समय के लिए सुरक्षा एजेंसियों के बीच हड़कंप मच गया था।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘मुंबई पुलिस के मुख्य नियंत्रण कक्ष को शुक्रवार रात करीब नौ बजकर 45 मिनट पर एक फोन आया, जिसमें फोन करने वाले शख्स ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी), भायखला, दादर रेलवे स्टेशनों और अभिनेता अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले में बम रखे गए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘फोन आने के बाद राजकीय रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल के साथ ही बम निरोधक दस्ता, श्वान दस्ता और स्थानीय पुलिसकर्मी इन स्थानों पर पहुंचे और तलाश अभियान चलाया।’’

उन्होंने बताया कि सीएसएमटी स्टेशन पर सभी प्लेटफार्म, मंडल रेलवे प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय, पार्किंग क्षेत्र और आसपास के अन्य इलाकों में बीडीडीएस और श्वान दस्तों की मदद से तलाशी ली गयी। आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस), त्वरित कार्रवाई दल (क्यूआरटी), मरीन ड्राइव और आजाद मैदान समेत कुछ स्थानीय पुलिस थानों के दल भी अभियान में शामिल रहे, लेकिन कई घंटों की तलाशी के बाद सीएसएमटी और तीन अन्य स्थानों पर कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने फोन करने वाले व्यक्ति का मोबाइल नंबर ट्रैक किया और ठाणे जिले में मुंब्रा के समीप शिल फाटा इलाके से उसे पकड़ लिया।

उन्होंने बताया, ‘‘फोन करने वाला शख्स महाराष्ट्र के मराठावाड़ा क्षेत्र से ट्रक चालक है। हमें पता चला कि उसे शराब पीने की लत है। उसके दो अन्य साथियों को भी पकड़ा गया है।’’

उन्होंने बताया कि यह तीनों एक साथ बैठकर शराब पीते हैं। तीनों जब शराब पी रहे थे, संभवत: उसी दौरान यह फर्जी कॉल की गयी।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक तीनों के खिलाफ आजाद मैदान पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 505(1) (जनता को डराने के इरादे से अफवाह फैलाना), 506(2) (आपराधिक धमकी) और 182 (लोक सेवक को झूठी सूचना देना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा