लाइव न्यूज़ :

तीन रेलवे स्टेशनों, अमिताभ बच्चन के बंगले पर बम रखने की सूचना निकली फर्जी, दो लोग हिरासत में

By भाषा | Updated: August 7, 2021 14:32 IST

Open in App

मुंबई, सात अगस्त सुरक्षा एजेंसियों के बीच तब हडकंप मच गया जब एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके पुलिस को बताया कि मुंबई के तीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों और अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले में बम रखे गए हैं। हालांकि बाद में यह सूचना गलत निकली और इस संबंध में पड़ोसी ठाणे जिले से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पकड़े गए लोगों में से एक ट्रक चालक है। पुलिस ने बताया कि उन्हें शुक्रवार रात को फोन आया जिसके बाद इन चार स्थानों पर तलाशी ली गयी लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘मुंबई पुलिस के मुख्य नियंत्रण कक्ष को शुक्रवार रात करीब नौ बजकर 45 मिनट पर एक फोन आया जिसमें फोन करने वाले शख्स ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी), भायखला, दादर रेलवे स्टेशनों और अभिनेता अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले में बम रखे गए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘‘‘फोन आने के बाद राजकीय रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल के साथ ही बम निरोधक दस्ता, श्वान दस्ता और स्थानीय पुलिसकर्मी इन स्थानों पर पहुंचे और तलाश अभियान चलाया।’’

उन्होंने बताया कि सीएसएमटी स्टेशन पर सभी प्लेटफार्म, मंडल रेलवे प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय, पार्किंग क्षेत्र और आसपास के अन्य इलाकों में बीडीडीएस और श्वान दस्तों की मदद से तलाशी ली गयी। आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस), त्वरित कार्रवाई दल (क्यूआरटी), मरीन ड्राइव और आजाद मैदान समेत कुछ स्थानीय पुलिस थानों के दल भी अभियान में शामिल रहे, लेकिन कई घंटों की तलाशी के बाद सीएसएमटी और तीन अन्य स्थानों पर कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने फोन करने वाले व्यक्ति का मोबाइल नंबर ट्रैक किया और ठाणे जिले में मुंब्रा के समीप शिल फाटा इलाके से उसे पकड़ लिया।

उन्होंने बताया, ‘‘फोन करने वाला शख्स महाराष्ट्र के मराठावाड़ा क्षेत्र से ट्रक चालक है। हमें पता चला कि उसे शराब पीने की लत है। उसके साथ एक और व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है तथा मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल