लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 रोगियों में पाए जा रहे 'काले फंगस' के बारे में जानकारी मांगी गई है: कर्नाटक सरकार

By भाषा | Updated: May 12, 2021 16:28 IST

Open in App

बेंगलुरू, 12 मई कर्नाटक सरकार ने देश में कोविड-19 रोगियों में पाए जा रहे 'काले फंगस' के बारे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों से जानकारी मांगी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सुधाकर ने चिकबालापुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, ''मैंने तकनीकी सलाहकार समिति तथा चिकित्सकों के साथ चर्चा कर काले फंगस के बारे में दो दिन में विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के लिये कहा है। उसके आधार पर कोई निर्णय लिया जाएगा। ''

मंत्री मीडिया में आईं खबरों पर प्रतिक्रिया दे रह थे कि कर्नाटक समेत कुछ राज्यों में कोविड-19 रोगियों के बीच एक दुर्लभ संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, जिसे काला फंगस या म्यूकरमाइकोसिस कहते हैं।

कोविड के डबल म्यूटेंट वेरिएंट के बढ़ने के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि उन्होंने वंशावली अध्ययन और इसके अनुक्रमण का आदेश दिया है।

मंत्री ने कहा, ''कुछ लोगो ने इसे भी भारतीय वेरिएंट बताया है। यह ब्रिटिश वेरिएंट से भी अधिक विकराल रूप दिखा रहा है। हम इस पर भी नजर बनाए हुए हैं। कुछ अन्य देश भी इस पर अध्ययन कर रहे हैं।''

मंत्री ने तालुक स्तर पर स्वास्थ्य ढांचे और चिकित्सा देखभाल में सुधार के बारे में कहा कि बीते चार-पांच महीने से तालुक स्तर पर 2,480 डॉक्टरों और विशेषज्ञों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है, जो अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। अगले दो दिन में उनकी नियुक्ति के बारे में गजट आदेश जारी कर दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे