लाइव न्यूज़ :

सिंघू बार्डर पर अनौपचारिक विद्यालय दो सप्ताह बाद बहाल हुआ

By भाषा | Updated: February 8, 2021 22:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ फरवरी तीन नये कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के प्रदर्शनस्थलों में एक सिंघू बार्डर पर एक अस्थायी अनौपचारिक विद्यालय दो सप्ताह के अवकाश के बाद कम बच्चों के साथ शुरू हो गया। गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा के तनावपूर्ण स्थिति के चलते अब बच्चे कम हैं।

पंजाब के आनंदपुर साहिब के किसानों के एक समूह ने उन स्कूली बच्चों के लिए अस्थायी टेंट में विद्यालय शुरू किया था जो सिंघू बार्डर पर अपने प्रदर्शनकारी अभिभावकों के साथ हैं। इस स्कूल में आसपास के झुग्गी बस्ती के बच्चे भी आते हैं।

लेखक बीर सिंह और वकील दिनेश चड्ढा द्वारा शुरू किया गया यह अस्थायी स्कूल प्रदर्शन स्थल पर चलायी जा रही विभिन्न सेवाओं में एक है।

पंजाब के रूपनगर जिले के सुखविंदर सिंह बरवा ने कहा कि उन्होंने पांच फरवरी को कक्षाएं बहाल कर दीं ।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने दिसंबर के पहले सप्ताह में यह स्कूल शुरू किया था। वहां 170 से अधिक विद्यार्थी पढ़ रहे थे। लेकिन गणतंत्र दिवस पर तनावपूर्ण स्थिति के चलते हमने 24 जनवरी को उसे बंद कर दिया। उसे बाद में इस शुक्रवार को बहाल किया गया। ’’

उन्होंने कहा कि 30 स्थानीय बच्चे भी आते हैं जो पहले कभी विद्यालय नहीं गये।

उन्होंने कहा, ‘‘ चूंकि विद्यालय खुल गये हैं और यहां इंटरनेट निलंबित हो गया है, ऐसे में ज्यादातर विद्यार्थी, जो पंजाब एवं अन्य राज्यों से आये थे, अपनी कक्षाएं करने और आगामी परीक्षाओं की तैयारी के लिए लौट गये। अब यहां करीब 60 बच्चे आते हैं । वे पहली से सातवीं तक की कक्षाओं के हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग