लाइव न्यूज़ :

प्रभावशाली नागरिक संगठन ने की हैदरपोरा मुठभेड़ मामले की न्यायिक जांच की मांग

By भाषा | Updated: November 19, 2021 14:00 IST

Open in App

श्रीनगर, 19 नवंबर जम्मू-कश्मीर के नागरिक समूह ‘ग्रुप ऑफ कंसर्न सिटीजन्स’ (जीसीसी) ने हैदरपोरा मुठभेड़ मामले की मजिस्ट्रेट जांच के बजाय न्यायिक जांच कराने की मांग की है।

जीसीसी, एक गैर-राजनीतिक समूह है, जिसमें पूर्व कुलपति, बुद्धिजीवी, अधिवक्ता, शिक्षाविद, वैज्ञानिक, सामाजिक कार्यकर्ता, पूर्व न्यायाधीश आदि शामिल हैं। जीसीसी ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को एक पत्र लिखकर यह मांग की।

पुलिस के अनुसार, हैदरपोरा मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकवादी और उसके तीन स्थानीय साथी सहित चार लोग मारे गए थे,वहीं स्थानीय निवासियों के परिवारों ने दावा किया है कि उनके परिवार के सदस्य निर्दोष थे। उपराज्यपाल ने बृहस्पतिवार को मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए थे।

जीसीसी ने पूर्व में निशाना बनाकर कश्मीरी पंडितों सहित आम नागरिकों की हत्या की कड़ी निंदा की थी और इन ‘‘बर्बर अपराधों’’ के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के दायरे में लाने के लिए विस्तृत जांच की मांग की थी।

हैदरपोरा घटना की जांच के सिन्हा के आदेश का स्वागत करते हुए जीसीसी ने कहा कि हाल में बढ़ी आम नागरिकों की हत्या की घटनाओं से वह स्तब्ध है।

समूह ने एक पत्र में कहा, ‘‘ और आपसे एक कार्यकारी अधिकारी के बजाय उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश द्वारा एक स्वतंत्र, न्यायिक जांच कराने की अपील करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं