लाइव न्यूज़ :

महंगाई बढ़ रही है पर गन्ने के दाम स्थिर, उत्तर प्रदेश पर 12000 करोड़ रूपये बकाया: टिकैत

By भाषा | Updated: February 15, 2021 23:37 IST

Open in App

गाजियाबाद, 15 फरवरी भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने सोमवार को कहा कि ईंधन और उर्वरकों के दाम बढ़ गये हैं लेकिन उत्तर प्रदेश में गन्ना खरीद की दर पिछले चार सालों से स्थिर बनी हुई है। उन्होंने दावा किया कि किसानों के गन्ने का 12000 करोड़ रुपये राज्य के पास बकाया है।

बीकेयू प्रवक्ता ने कहा कि वर्तमान आंदोलन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों के समर्थन में भी है जिन्हें गन्ना उपज की उचित दर नहीं मिल रही है।

वह केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ नवंबर से दिल्ली-उत्तरप्रदेश बार्डर पर किसानों के प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे हैं।

पंजाब , हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और अन्य स्थानों के हजारों किसान नये कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग करते हुए दो महीने से अधिक समय से दिल्ली की सीमाओं - गाजीपुर बार्डर, सिंघू बार्डर और टिकरी बार्डर पर डेरा डाले हुए हैं। उनकी मांग है कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देते हुए नया कानून बनाये।

बीकेयू के एक बयान के अनुसार टिकैत ने कहा, ‘‘ शाहजहांपुर के गन्ना संस्थान ने 2019-20 के लिए 287 रूपये प्रति क्विंटल की दर तय की और फिर 2020-21 के लिए इसे 297 रूपये प्रति क्विंटल कर दिया लेकिन किसानों को ये दरें भी नहीं मिल रही हैं। सरकार संस्थान द्वारा सुझायी गयी दरें भी नहीं लागू कर रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ गन्ना किसानों का 12000 करोड़ रूपये का बकाया आज लंबित है। लेकिन किसान को उचित दर नहीं मिल रही है और जो भी उन्हें मिलती है, उनपर भुगतान लंबित है।’’

उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा और कहा कि क्या वह अपने पूर्ववर्तियों अखिलेश यादव और मायावती से भी कमजोर हैं और उनके जितना भी किसानों के लिए नहीं कर सकते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं