लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में महंगाई दर महानगरों में सबसे कम : सिसोदिया

By भाषा | Updated: November 19, 2021 16:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को कहा कि 2020-21 में दिल्ली में महंगाई दर पांच महानगरों में सबसे कम रही।

उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल सरकार ने कोविड-19 के दौरान भी दिल्ली में कीमतों को नियंत्रण में रखा। उन्होंने कहा कि दिल्ली अन्य शहरों की तुलना में रहने के लिए अधिक किफायती है और शहर में खाद्य कीमतें देश में "सबसे कम" हैं।

अर्थशास्त्र और सांख्यिकी निदेशालय द्वारा तैयार वार्षिक मूल्य सूचकांक रिपोर्ट जारी करते हुए, सिसोदिया ने कहा कि 2020-21 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आधार पर औसत वार्षिक मुद्रास्फीति वृद्धि दर राष्ट्रीय स्तर पर पांच प्रतिशत की तुलना में दिल्ली में केवल तीन प्रतिशत रही।

सिसोदिया दिल्ली के वित्त मंत्री भी हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने कोविड-19 के दौरान भी दिल्ली में मुद्रास्फीति को नियंत्रण में रखने के लिए "कुशल" प्रबंधन किया और यहां महंगाई दर पांच महानगरों में सबसे कम रही।

सिसोदिया ने कहा, "2020-21 में, दिल्ली में मुद्रास्फीति में वृद्धि 3.0 प्रतिशत थी, जबकि कोलकाता, चेन्नई, मुंबई और बेंगलुरु में यह क्रमशः 4.6 प्रतिशत, 4.4 प्रतिशत, 4.1 प्रतिशत और चार प्रतिशत दर्ज की गई।"

उन्होंने कहा, "केजरीवाल सरकार द्वारा समय पर अपनाए गए उपायों ने दिल्ली में वस्तुओं की कीमतों को कोविड-19 अवधि के दौरान स्थिर रखा और अधिक वृद्धि नहीं हुई।’’

उपमुख्यमंत्री ने कहा, "सरकार आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर लगातार नजर रख हुए है।"

उन्होंने कहा कि खाद्य कीमतों से संबंधित राष्ट्रीय मुद्रास्फीति दर 5.7 प्रतिशत रही जबकि दिल्ली में यह केवल 4.1 प्रतिशत दर्ज की गई जो देश में सबसे कम है।

सिसोदिया ने रेखांकित किया कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आवास सूचकांक में वित्त वर्ष 2020-21 में भारत में 5.2 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, लेकिन दिल्ली में यह केवल 3.9 प्रतिशत रही।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार नियमित अंतराल पर बाजार के हस्तक्षेप के माध्यम से वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने और स्थिर करने के प्रयास करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग