लाइव न्यूज़ :

महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी, भाजपा के कुशासन से जनता निजात पाने की सोच रही: अखिलेश

By भाषा | Updated: March 25, 2021 21:27 IST

Open in App

लखनऊ, 25 मार्च समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है और जनता अब भाजपा सरकार के कुशासन से छुटकारा पाने की सोच रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘मंहगाई ने होली के त्योहार का उत्साह फीका कर दिया है। खाद्य तेल, घी, मेवा सब कुछ आम आदमी की पहुंच से दूर हो गया है। दिसंबर से अब तक लगभग हर चीज 25 फीसदी मंहगी बिकने लगी है।’’

अखिलेश ने यहां जारी एक बयान में आरोप लगाया, ‘‘भाजपा सरकार को इससे कोई लेना देना नहीं है, वह तो मुनाफाखोरों को लूट का अवसर देने को प्रतिबद्ध है। इसे ही भाजपा आपदा में अवसर करार देती है।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘किसान तो भाजपा सरकार की आंख में बुरी तरह खटक रहा है। महीनों से किसान अपनी फसल की न्यायोचित कीमत एमएसपी (न्यून्तम समर्थन मूल्य) की गारंटी पाने और (केंद्र के) तीनों काले कृषि कानूनों को वापस करने लेने की मांग करते हुए शांतिपूर्ण धरना दे रहे हैं। लेकिन, भाजपा सरकार उनकी बात सुनने को तैयार तक नहीं है।’’

उन्होंने बयान में कहा, ‘‘ढाई सौ से ज्यादा किसान इस आंदोलन में अपनी बलि दे चुके हैं। भाजपा ने अब तक उस पर संवेदना के दो शब्द भी नहीं बोले हैं। किसानों को डर है कि नए कृषि कानून से उनकी खेती पर बड़े उद्योग घरानों का आधिपत्य हो जाएगा और वे खेत मालिक की जगह खेतिहर मजदूर बन कर रह जाएंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘किसान पर भाजपा राज में दोगुनी मार पड़ रही है। उन्हें फसल के लाभप्रद दाम नहीं मिल रहे हैं और फसल की लागत भी नहीं निकल पाने से वे साल दर साल कर्ज के कर्ज में डूबते जा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) ने महंगाई एक्सप्रेस चला कर लोगों की मौजूदा चिंता बढ़ा दी है और इसे वह अपनी चार साल की उपलब्धियों के तौर पर गिना रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह