Terrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद
By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 15, 2026 10:08 IST2026-03-15T10:07:36+5:302026-03-15T10:08:21+5:30
Terrorist killed: खुफिया जानकारी के आधार पर, 14-15 मार्च की दरमियानी रात को उड़ी सेक्टर के बुछार इलाके में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया।

Terrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद
Terrorist killed: सेना ने एलओसी पर उड़ी सेक्टर में पाक सेना द्वारा की गई घुसपैठ की कोशिश को नाकाम बनाते हुए एक आतंकी को ढेर कर दिया। समाचार भिजवाए जाने तक मारे गए आतंकी के अन्य साथियों की तलाश जारी थी। अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला जिले के उड़ी सेक्टर में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए एक संयुक्त घुसपैठ-रोधी अभियान के दौरान एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया।
Official X account of Chinar Corps, Indian Army (@ChinarcorpsIA) posts, "OP DIGGI 2, Uri
— Press Trust of India (@PTI_News) March 15, 2026
Based on a specific intelligence input provided by #JKP regarding an infiltration attempt, a joint operation was launched on intervening night of 14-15 Mar 26 in Gen area Buchhar, Uri… pic.twitter.com/NMtQPZGbB0
भारतीय सेना की चिनार कोर द्वारा एक्स पर की गई एक पोस्ट में लिखा है - आपरेशन डिग्गी 2, उड़ी: जेकेपी द्वारा घुसपैठ की कोशिश के बारे में दी गई एक विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर, 14-15 मार्च की दरमियानी रात को उड़ी सेक्टर के बुछार इलाके में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया।
पोस्ट में आगे लिखा है कि सतर्क जवानों ने झाड़ियों में एक आतंकवादी की संदिग्ध हलचल देखी। घात लगाने की जगह को फिर से व्यवस्थित किया गया और आतंकवादी को ललकारा गया, जिसके जवाब में आतंकवादी ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।
इसमें कहा गया है कि मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया। एके राइफल, पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद सहित युद्धक सामग्री बरामद की गई है। अभियान जारी है।