Jammu and Kashmir: पुंछ में एलओसी पर घुसपैठ का प्रयास नाकाम, दो आतंकी मारे गए

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 30, 2025 20:45 IST2025-01-30T20:44:54+5:302025-01-30T20:45:05+5:30

सुरक्षा बल ऐसी घुसपैठ को रोकने और क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सतर्क हैं। इलाके में तलाशी अभियान जारी है और अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।

Infiltration attempt foiled on LoC in Poonch, two terrorists killed | Jammu and Kashmir: पुंछ में एलओसी पर घुसपैठ का प्रयास नाकाम, दो आतंकी मारे गए

Jammu and Kashmir: पुंछ में एलओसी पर घुसपैठ का प्रयास नाकाम, दो आतंकी मारे गए

जम्‍मू: जम्मू संभाग के पुंछ क्षेत्र में गुरुवार को नियंत्रण रेखा - एलओसी के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो घुसपैठियों को मार गिराया गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सतर्क सैनिकों ने पुंछ जिले के खड़ी करमारा इलाके में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के दौरान दो घुसपैठियों को मार गिराया गया। सुरक्षा बल ऐसी घुसपैठ को रोकने और क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सतर्क हैं। इलाके में तलाशी अभियान जारी है और अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।

Web Title: Infiltration attempt foiled on LoC in Poonch, two terrorists killed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे