लाइव न्यूज़ :

गोवा में संक्रमण दर एक महीने में घटकर 20 प्रतिशत हुई

By भाषा | Updated: June 1, 2021 12:36 IST

Open in App

पणजी, एक जून गोवा में कोविड-19 से संक्रमण दर पिछले महीने के 51 प्रतिशत से घटकर करीब 20 प्रतिशत हो गई है। राज्य सरकार ने इस बारे में बताया।

गोवा में कोविड-19 पर विशेषज्ञ समिति के प्रमुख डॉ शिवानंद बांदेकर ने सोमवार को पीटीआई-भाषा से कहा कि गोवा सरकार ने कोई नरमी नहीं बरती है और टीकाकरण पर जोर देने समेत वायरस की रोकथाम के लिए सारे प्रयास कर रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि पिछले सप्ताह तक तटीय राज्य में म्यूकरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस के कुल 12 मामले आये थे और तब से ब्लैक फंगस का कोई नया मामला नहीं आया है।

गोवा स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के अनुसार राज्य में सोमवार को संक्रमण दर करीब 20 प्रतिशत दर्ज की गई थी, जबकि 30 अप्रैल को यह 51 प्रतिशत थी।

बांदेकर ने कहा, ‘‘विशेषज्ञों के अनुसार 90 प्रतिशत संभावना है कि राज्य में करीब एक-डेढ़ महीने (मध्य जुलाई) में कोविड-19 की तीसरी लहर आ सकती है।’’

बांदेकर ने कहा कि लेकिन राज्य सरकार सतर्क है और वायरस की रोकथाम के लिए सारे प्रयास कर रही है। बांदेकर राजकीय गोवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डीन भी हैं।

उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ का अनुमान है कि तीसरी लहर में 18 साल से कम उम्र के बच्चे प्रभावित हो सकते हैं और इसका राज्य के ग्रामीण इलाकों में असर पड़ सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘अब तक शहरी इलाकों के वयस्क प्रभावित हुए हैं। कुछ हद तक उनमें ‘हर्ड इम्युनिटी’ बनी रहती है।’’

उन्होंने कहा कि वायरस अब ‘‘नया शिकार’’ ढूंढने की कोशिश करेगा।

अधिकारी ने यह भी कहा कि टीकाकरण ही संक्रमण की रोकथाम का सही तरीका है।

बांदेकर ने कहा, ‘‘यहां तक कि अगर टीका लगने के बाद भी आप संक्रमित होते हैं तो रोग का जोखिम कम हो जाता है। टीके की दोनों खुराकें लेने वाले बहुत कम ही लोगों की जान गयी है। टीके की दोनों खुराक ले चुके अधिकतर लोगों की जान गंभीर रोग ग्रसित होने के कारण हुई है।’’

उन्होंने कहा कि दूसरी लहर के दौरान लोग या तो गंभीर बीमारी से ग्रस्त होने के कारण मारे गये हैं या संक्रमण अधिक फैलने के कारण मारे गये हैं।

बांदेकर ने कहा, ‘‘कुछ युवाओं की जान संक्रमण अधिक फैलने के कारण गयी है। टीकाकरण निश्चित रूप से वायरस के सभी स्वरूपों से हमारी रक्षा करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट