लाइव न्यूज़ :

जद (एस) नेता एच डी कुमारस्वामी और उनके बेटे निखिल कोविड-19 से संक्रमित

By भाषा | Updated: April 17, 2021 19:11 IST

Open in App

बेंगलुरु, 17 अप्रैल कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी और उनके बेटे निखिल कुमारस्वमाी ने शनिवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

इस बीच, खबर है कि कुमारस्वामी को उस अस्पताल में बिस्तर नहीं मिला जहां पर वह भर्ती होना चाहते थे। खबर के मुताबिक उस अस्पताल में बिस्तर खाली नहीं है।

जद (एस) नेता कुमारस्वामी (61) ने ट्वीट किया, ‘‘मैं पिछले कुछ दिन में मेरे संपर्क में आए हर व्यक्ति से पृथक-वास में रहने और जांच कराने की अपील करता हूं।’’

कुमारस्वामी पिछले कुछ दिन से बासवकल्याण में पार्टी उम्मीदवार के लिए प्रचार कर रहे थे। बासवकल्याण विधानसभा सीट के लिए शनिवार को उपचुनाव संपन्न हुआ।

कुमारस्वामी ने 23 मार्च को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगवाई थी।

डॉक्टरों की सलाह पर कुमारस्वामी की पत्नी और रामनगरा से विधायक अनिता कुमारस्वामी गृह पृथकवास में हैं।

उनके बेटे निखिल कुमारस्वामी, जो कन्नड फिल्मों के अभिनेता हैं एवं जद(एस) युवा इकाई के अध्यक्ष हैं, भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

इस बीच, कुमारस्वामी के मीडिया समन्वयक ने एक बयान जारी कर दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री को बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में बिस्तर नहीं मिला जहां पर वह भर्ती होना चाहते थे।

समन्वयक के मुताबिक राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर के हस्तक्षेप का भी इस मामले में कोई लाभ नहीं हुआ। बाद में कुमारस्वामी को दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सिद्धरमैया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार सहित अन्य नेताओं ने कुमारस्वामी के शीघ्र ठीक होने की कामना की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है