लाइव न्यूज़ :

खतरे की घंटी, कोरोना मुक्त घोषित महराजगंज में मिला संक्रमित व्यक्ति

By भाषा | Updated: April 30, 2020 12:01 IST

उत्तर प्रदेश भारत के कोरोना प्रभावित राज्यों में टॉप 10 में शामिल है. यहां महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और राजस्थान के बाद सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोविड-19 महामारी की वजह से 33,050 लोग संक्रमित हैं और 1074 लोगों ने दम तोड़ा हैउत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के अब तक 2134 मामले आए हैं और इससे 39 लोगों की मौत हुई है.

हाल ही में कोरोना मुक्त घोषित किए गए उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में दिल्ली से लौटे एक व्यक्ति को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है। जिलाधिकारी उज्ज्वल कुमार ने गुरुवार (30 अप्रैल) को बताया करीब छह दिन पहले एक व्यक्ति दिल्ली से महराजगंज जिले के पनियरा स्थित रतनपुरवा गांव में आया था। बुधवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हई।

उन्होंने बताया कि उस व्यक्ति के परिवार के सभी सदस्य और उसके संपर्क में आए सभी लोगों को पृथक कर दिया गया। रास्तों को सील कर दिया गया है और सैनेटाइजेशन का काम किया जा रहा है। गौरतलब है कि महराजगंज उत्तर प्रदेश के उन चंद जिलों में शामिल था, जहां कोरोना संक्रमण का एक भी सक्रिय मामला नहीं था। 

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित रोगियों का आंकड़ा 2,134 तक पहुंच गया । राज्य में इसके साथ पांच और व्यक्तियों की मौत हुई है जिससे मरने वालों का आंकड़ा 39 पहुंच गया है। राज्य में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा 510 तक पहुंच गया है। 

देश में बढ़ रहे हैं कोरोना वायरस के मामले

देश में कोविड-19 महामारी की वजह से 33,050 लोग संक्रमित हैं और बुधवार से अब तक 66 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 1,074 तक पहुंच गई। मंत्रालय ने कहा कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 23,651 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 8,324 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है। देश में कुल संक्रमित लोगों में से 111 विदेशी नागरिक हैं। 

बुधवार से अब तक संक्रमण के कारण 66 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 32 महाराष्ट्र में, 16 गुजरात में, 10 मध्य प्रदेश में, तीन उत्तर प्रदेश में, तमिलनाडु और दिल्ली में दो-दो जबकि कर्नाटक में एक व्यक्ति की मौत हुई। महाराष्ट्र में अब तक 432 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद गुजरात में 197, मध्य प्रदेश में 129, दिल्ली में 56, राजस्थान में 51, उत्तर प्रदेश में 39 और आंध्र प्रदेश में 31 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि तमिलनाडु में 27, तेलंगाना में 26, पश्चिम बंगाल में 22, कर्नाटक में 21 और पंजाब में 19 लोगों की मौत हो चुकी है। 

जम्मू-कश्मीर में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है जबकि केरल में चार, झारखंड और हरियाणा में तीन-तीन, बिहार में दो लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय ने बताया कि मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत संक्रमण के कारण हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया