लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन की मांग की पूर्ति के लिए उद्योग जगत पूरी क्षमता का करें इस्तेमाल: मोदी

By भाषा | Updated: April 23, 2021 20:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्योग जगत से ,आने वाले दिनों में ऑक्सीजन की संभावित मांग की पूर्ति के लिए अपनी पूरी क्षमता का इस्तेमाल करने का आह्वान किया और कहा कि देश में ऑक्सीजन सिलिंडरों की उपलब्धता बढ़ाने के साथ ही इनकी आवाजाही के उपायों को भी मजबूत करना होगा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी सहित देश के अग्रणी ऑक्सीजन उत्पादनकर्ताओं से डिजिटल माध्यम से संवाद करते हुए अन्य गैसों के परिवहन में इस्तेमाल होने वाले टैंकरों का उपयोग ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए करने का आग्रह किया और कहा कि आज समय ना सिर्फ चुनौतियों का सामना करने का है बल्कि कम समय में उनका समाधान भी प्रदान करना है।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, मोदी ने ऑक्सीजन उत्पादनकर्ताओं और सरकार के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया।

उल्लेखनीय है कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों से लोगों के स्वास्थय पर पड़ रहे असर के मद्देनजर कई राज्यों के अस्पतालों में ऑक्सीजन की मांग तेजी से बढ़ी है। पिछले कुछ दिनों से राज्य इसकी आपूर्ति बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार पर लगातार दबाव बना रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने पिछले कुछ सप्ताहों में ऑक्सीजन का उत्पादन बढ़ाने के लिए उद्योग जगत के प्रतिनिधियों की सराहना की तथा इस दिशा में उठाए गए कदमों का संज्ञान लिया।

उन्होंने औद्योगिक इस्तेमाल की ऑक्सीजन को चिकित्सीय उपयोग के लिए भेजने के लिए उनका धन्यवाद किया।

राज्यों में ऑक्सीजन की मांग को देखते हुए सरकार रेलवे और वायु सेना की मदद से टैंकरों की जल्द आवाजाही सुनिश्चित कर रही है।

बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘राज्य, उद्योग जगत और ट्रांसपोर्टर्स के साथ ही सभी अस्पतालों को साथ आना होगा और एकजुट होकर काम करना होगा। जितना बेहतर समन्वय होगा, उतनी ही आसानी से हम इस चुनौती का सामना कर सकेंगे।’’

प्रधानमंत्री ने उद्योग जगत को सरकार की तरफ से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया और उम्मीद जताई कि देश जल्द ही इस संकट से उबरेगा।

अंबानी के अलावा इस बैठक में स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इण्डिया लिमिटेड (सेल) की सोमा मंडल, जेएसडब्ल्यू समूह के सज्जन जिंदल, जेएसपीएल के नवीन जिंदल सहित कई उद्योगपति मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है