लाइव न्यूज़ :

‘ओमीक्रोन’ से उबरे उद्योगपति पाबंदियों की समय-सीमा समाप्त होने के बाद 14 दिन तक पृथक-वास में

By भाषा | Updated: December 22, 2021 10:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ से हाल ही में उबरे दिल्ली के उद्योगपति साहिल ठाकुर ने बताया कि वह अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अब घर पर पृथक-वास में हैं और उनके घर से कोई बाहर ना जाए, यह सुनिश्चित करने के लिए कुछ सुरक्षा कर्मी उनके घर के बाहर तैनात हैं।

रोहिणी के निवासी ठाकुर (27) दुबई से दिल्ली लौटने पर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

उन्होंने बताया कि पृथक-वास की पाबंदियों से जुड़ी समय-सीमा खत्म होने के बावजूद ‘‘ मुझे कहा गया है कि मुझे 14 दिन तक घर में रहना होगा और समय-समय पर चिकित्सक मेरे स्वास्थ्य की जांच करेंगे।’’

ठाकुर ने मंगलवार को बताया कि कोविड-19 की पहली लहर के दौरान भी वह संक्रमण की चपेट में आए थे और उन्हें स्वाद और गंध महसूस नहीं होते थे। हालांकि उन्हें बुखार या खांसी नहीं थी।

कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के मामले अब भारत सहित कई देशों में सामने आ रहे हैं और इससे एक बार फिर लोगों में संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ गई है। संक्रमण की पहली दो लहरों ने लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया था।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि भारत में ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के अभी तक 213 मामले सामने आ चुके हैं।

दिल्ली में पांच दिसंबर को ‘ओमीक्रोन’ का पहला मामला सामने आया था। तंजानिया से दिल्ली लौटा 37 वर्षीय व्यक्ति इससे संक्रमित पाया गया था। अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।

ठाकुर ने बताया कि हाल ही में व्यापार के सिलसिले में वह दुबई गए थे और चार दिसंबर की रात दिल्ली लौटे, उसके बाद से ही वह पृथक-वास में थे। सात दिसंबर को उन्हें मुंबई जाना था और इसके लिए छह दिसंबर को उन्होंने कोविड-19 संबंधी जांच कराई, जिसमें वह संक्रमित पाए गए। दो दिन बाद अधिकारियों ने उन्हें बताया कि वह ‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित हैं।

उन्होंने बताया कि पहले उनके अनुरोध पर 11 दिसंबर तक उन्हें घर में रहने की अनुमति दी गई, लेकिन फिर एक एम्बुलेंस आई और उन्हें लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल ले भर्ती कराया गया।

ठाकुर, पहले 12 दिसंबर को और फिर 15 दिसंबर को संक्रमण मुक्त पाए गए और आखिरकार 16 दिसंबर को घर लौटे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह