लाइव न्यूज़ :

श्रमिकों से उचित मानवीय व्यवहार करें उद्योगपति, फैक्ट्री मालिक : राज्यपाल

By भाषा | Updated: April 22, 2021 17:51 IST

Open in App

जयपुर, 22 अप्रैल राजस्‍थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कोरोना के तेजी से बढ़ते संक्रमण पर चिंता जताते हुए बृहस्पतिवार को आम लोगों से अपील की कि वे घर से बाहर न निकलें, दूरी बनाए रखें, मास्क आवश्यक रूप से पहनें और स्वच्छता के नियमों का पालन करें।

राज्यपाल ने निर्माण उद्योग से जुड़े उद्योगपतियों, फैक्ट्री मालिकों से भी अनुरोध किया कि वे श्रमिकों के प्रति भी कोरोना से बचाव के उपाय करते हुए उपयुक्त मानवीय व्यवहार रखें। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव नियमों की पालना के साथ रोजगार से जुड़ी गतिविधियां बाधित न हों, श्रमिकों का पलायन न हो, किसानों को किसी प्रकार की तकलीफ न हो, इसका भी सभी स्तरों पर विशेष रूप से ध्यान रखा जाए।

मिश्र ने कहा कि कोरोना की यह नयी लहर खतरनाक है, इससे बचना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सावधानी, सतर्कता, टीकाकरण और मानवीयतापूर्ण दृष्टिकोण से ही हम कोरोना को हरा पाएंगे। उन्होंने ‘जन अनुशासन पखवाड़े’ के तहत राज्य सरकार द्वारा विभिन्न गतिविधियों पर लगायी गयी पाबंदी का आम जन से अनुपालन करने का भी अनुरोध किया।

राज्यपाल ने एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना प्रतिरक्षण टीका लगाने के केन्द्र सरकार के निर्णय को संवेदनशील और महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि कोरोना के खिलाफ दूसरी बड़ी लड़ाई की यह महती शुरुआत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे