लाइव न्यूज़ :

गैंडे के सींगों की तस्करी के मामले में वांछित उद्योगपति ने किया आत्मसमर्पण

By भाषा | Updated: August 9, 2021 13:27 IST

Open in App

गोलाघाट/गुवाहाटी, नौ अगस्त गैंडे के सींगों की गैरकानूनी तरीके से तस्करी करने के मामले में वांछित असम के होजाई के एक जाने-माने उद्योगपति ने गोलाघाट जिले में वन अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि मोहम्मद रहीमुद्दीन के खिलाफ गैंडे के सींगों की गैरकानूनी तरीके से तस्करी करने के दो मामले दर्ज हैं। वह काफी समय से लापता था। एक मामले में उसे गिरफ्तारी से पहले अग्रिम जमानत मिल गई थी और उसे दूसरे मामले में गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ क्योंकि हमने शिकंजा कस दिया था ऐसे में उसने रविवार को बोकाखाट में आत्मसमर्पण किया।’’

इस बीच, विभाग के कर्मियों ने तिनसुकिया जिले में देहिंग पटकाई राष्ट्रीय उद्यान की पश्चिम मारघेरिटा रेंज के भीतर एक देसी बंदूक और हिरण का मांस बारामद किया है।

संभागीय वन अधिकारी दिग्बोई ने रविवार को बताया कि इलाके में शिकारियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद तलाशी दल को रविवार को उन्हें पकड़ने के लिए भेजा गया था। शिकारियों का एक गिरोह दिहिंग नदी में कूदकर वहां से फरार हो गया।

मारघेरिटा थाने में पश्चिम मारघेरिटा रेंज द्वारा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत एक मामला दर्ज कराया गया है और शस्त्र अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

डीएफओ ने कहा, ‘‘ मामले की जांच जारी है...जब्त किए मांस के नमूने ‘फोरेंसिक’ जांच के लिए भेजे जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह