लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगर में प्रदूषण फैलाने पर औद्योगिक इकाई पर 10 लाख रुपये का जुर्माना

By भाषा | Updated: November 21, 2021 20:52 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर, 21 नवंबर उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीसीबी) की एक टीम ने यहां की एक औद्योगिक इकाई पर कथित तौर पर प्रदूषण रोधी नियमों का उल्लंघन करने पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि कई फैक्ट्रियों की जांच के दौरान यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह के नेतृत्व में टीम ने बांगर गांव में एक औद्योगिक इकाई पर 10 लाख रुपये, भवन निर्माण सामग्री को खुले में रखने के लिए दो लोगों पर 50-50 हजार रुपये, गुड़ बनाने की इकाई पर 25,000 रुपये और कूड़ा जलाने पर एक शख्स पर 5,000 रुपये का का जुर्माना लगाया।

अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार जिले में वायु प्रदूषण फैलाने के लिए कुल 11 लाख, पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

इस बीच, अधिकारियों ने कहा कि सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है और वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए ‘एंटी-स्मॉग गन’ भी लगाई गई हैं।

यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी ने आगाह किया कि जिले में प्रदूषण रोधी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू